लाइव न्यूज़ :

केरल के उद्योग मंत्री ने काइटेक्स के आरोपों को खारिज किया

By भाषा | Updated: July 14, 2021 16:48 IST

Open in App

तिरुवनंतपुर, 14 जुलाई केरल के उद्योग मंत्री पी राजीव ने काइटेक्स समूह के चेयरमैन साबू जैकब के आरोपों को आधारहीन बताया है। जैकब ने आरोप लगाया है कि केरल में उद्योगों के अनुकूल माहौल नहीं है।

इन आरोपों के जवाब में राजीव ने बुधवार को कहा कि उनकी सरकार एक ‘जिम्मेदार निवेश’ के लिए खड़ी है। केरल अगले कुछ साल में इस तरह के निवेश का प्रमुख गंतव्य होगा।

केरल के उद्योग मंत्री ने पीटीआई-भाषा से बातचीत में कहा कि सरकार का ध्यान हरित उद्योगों तथा आईटी आधारित उद्योगों को राज्य में आकर्षित करने पर है। उन्होंने कहा कि जमीन की कमी तथा इनके साथ जुड़े पर्यावरणीय मुद्दों की वजह राज्य में समस्या है।

राजीव ने कहा, ‘‘हम हमेशा से निवेश के पक्ष में रहे हैं। हम उद्योगों के पक्ष में हैं। लेकिन हमारी जरूरत यह है कि निवेश जिम्मेदारी भरा होना चाहिए। हम जिम्मेदारी भरे निवेश के साथ खड़े है।।’’

जिम्मेदार या दायित्व वाले निवेश का जिक्र करते हुए मंत्री ने कहा कि यह निवेश के फैसलों में पर्यावरण, सामजिक और संचालन (ईएसजी) कारकों को डालने के व्यवहार की रणनीति है।

जैकब पर प्रतिक्रिया देते हुए राजीव ने कहा कि उनकी गतिविधियां जिम्मेदार निवेश की अवधारणा के उलट हैं।

जैकब ने केरल से 3,500 करोड़ रुपये की निवेश परियोजनाएं वापस लेने की घोषणा की है। उन्होंने राज्य सरकार के अधिकारियों पर परेशान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने तेलंगाना में टेक्सटाइल पार्क में 1,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की घोषणा की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब