लाइव न्यूज़ :

पेट्रोल पर 2.41 और डीजल पर 1.36 रुपये कटौती, केरल सरकार ने आम लोगों को दी राहत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 21, 2022 21:50 IST

केरल के वित्त मंत्री के एन बालगोपाल ने राज्य कर में कटौती की घोषणा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने उसके द्वारा लगाए गए भारी कर को आंशिक रूप से कम कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर भारी कर में आंशिक रूप से कमी की है।आठ रुपये एवं छह रुपये प्रति लीटर तक की कटौती करने की घोषणा की। केंद्र के फैसले का स्वागत किया।

तिरुवनंतपुरमः केरल सरकार ने शनिवार को केंद्र द्वारा ईंधन की कीमत में कमी के बाद पेट्रोल और डीजल पर राज्य कर में क्रमशः 2.41 रुपये और 1.36 रुपये प्रति लीटर की कटौती की घोषणा की।

केरल के वित्त मंत्री के एन बालगोपाल ने राज्य कर में कटौती की घोषणा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने उसके द्वारा लगाए गए भारी कर को आंशिक रूप से कम कर दिया है। हालांकि, उन्होंने केंद्र के फैसले का स्वागत किया। बालगोपाल ने एक बयान में कहा, ‘‘केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर भारी कर में आंशिक रूप से कमी की है।

केरल सरकार इस फैसले का स्वागत करती है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘...राज्य सरकार पेट्रोल और डीजल की कीमत पर राज्य कर में क्रमश: 2.41 रुपये और 1.36 रुपये प्रति लीटर की कमी करेगी।’’ केंद्र सरकार ने शनिवार को पेट्रोल एवं डीजल पर लगने वाले उत्पाद शुल्क में क्रमशः आठ रुपये एवं छह रुपये प्रति लीटर तक की कटौती करने की घोषणा की। उत्पाद शुल्क में की गई इस कमी से पेट्रोल 9.5 रुपये प्रति लीटर तक सस्ता हो जाएगा जबकि डीजल की कीमत में प्रति लीटर सात रुपये तक की कटौती हो जाएगी। 

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भावकेरलपिनाराई विजयन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी