लाइव न्यूज़ :

Katra tobacco consumption ban: आप कटरा जा रहे तो हो जाएं सावधान, अपने पास सिगरेट और तंबाकू रखे तो बुरे फंसेगे, जानें कारण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 2, 2024 10:41 IST

Katra tobacco consumption ban: प्रशासन ने कटरा और आसपास के इलाकों में मांस और शराब की बिक्री करने, उन्हें रखने और उनका सेवन करने पर पहले ही प्रतिबंध लगा रखा है।

Open in App
ठळक मुद्देभंडारण, बिक्री और उनका सेवन करने पर प्रतिबंध लगा दिया है।प्रतिबंध शराब और मांस की बिक्री तथा खपत पर मौजूदा प्रतिबंध का विस्तार है।कटरा में प्रतिदिन लगभग 30,000 से 40,000 तीर्थयात्री आते हैं।

Katra tobacco consumption ban: जम्मू प्रशासन ने कटरा में सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पादों की बिक्री, उन्हें रखने तथा उनके सेवन पर प्रतिबंध लगा दिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। कटरा में माता वैष्णो देवी का प्रसिद्ध मंदिर स्थित है। रियासी के जिलाधिकारी विशेष महाजन ने कहा कि विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य उस धार्मिक स्थान की पवित्रता बनाए रखना है जहां हर साल लाखों तीर्थयात्री आते हैं। प्रशासन ने कटरा और आसपास के इलाकों में मांस और शराब की बिक्री करने, उन्हें रखने और उनका सेवन करने पर पहले ही प्रतिबंध लगा रखा है।

महाजन ने शनिवार को संवाददाताओं से कहा, "धारा 144 के तहत हमने नुमाई और पंथाल चेक पोस्ट लेकर तारा कोर्ट से होते हुए भवन तक के क्षेत्र में सिगरेट, गुटखा और अन्य प्रकार के तंबाकू के भंडारण, बिक्री और उनका सेवन करने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

उन्होंने कहा, "यह प्रतिबंध शराब और मांस की बिक्री तथा खपत पर मौजूदा प्रतिबंध का विस्तार है।" महाजन ने कहा कि इस कदम का उद्देश्य कटरा आधार शिविर, यात्रा मार्ग और पूरे क्षेत्र को तंबाकू मुक्त रखना है। कटरा में प्रतिदिन लगभग 30,000 से 40,000 तीर्थयात्री आते हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरवैष्णो देवी मंदिर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी