लाइव न्यूज़ :

कार्वी मामला: सेबी ने बजाज फाइनेंस समेत चार कर्जदाताओं को राहत देने से किया इनकार

By भाषा | Updated: December 15, 2019 06:06 IST

यह मामला कार्वी के पास मौजूद प्रतिभूतियों से संबंधित है। ब्रोकरेज द्वारा कथित रूप से इनका इस्तेमाल कर्ज लेने के लिए किया गया। कंपनी ने उसके पास उपलब्ध ग्राहकों के शेयरों का इस्तेमाल कर यह कर्ज लिया।

Open in App

बाजार नियामक सेबी ने कार्वी शेयर ब्रोकिंग मामले में बजाज फाइनेंस समेत चार कर्जदाताओं को किसी भी तरह की राहत देने से इनका कर दिया। यह मामला शेयर गिरवी रखने से जुड़ा है। प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण ने चार दिसंबर को शीर्ष कर्जदाताओं को किसी तरह की तत्काल राहत देने से इनकार कर दिया था।

इन इकाइयों ने कार्वी स्टॉक ब्रोकिंग लिमिटेड (केएसबीएल) के पास पड़ी प्रतिभूतियों को ग्राहकों को हस्तांतरण के खिलाफ याचिका दायर की थी। न्यायाधिकरण ने चारों ऋणदाताओं को छह दिसंबर को सेबी का रुख करने और सेबी को आदेश जारी करने के लिए कहा था।

सेबी के पूर्णकालिक सदस्य अनंत बरुआ ने आदेश में कहा , " इन ऋणदाताओं ने जो राहत मांगी है वह तर्कसंगत नहीं है। उनके लिए उपचार यह है कि वह केएसबीएल के खिलाफ दीवानी अदालत में जाएं। " इनमें बजाज फाइनेंस , आईसीआईसीआई बैंक , एचडीएफसी बैंक और इंडसइंड बैंक शामिल हैं।

यह मामला कार्वी के पास मौजूद प्रतिभूतियों से संबंधित है। ब्रोकरेज द्वारा कथित रूप से इनका इस्तेमाल कर्ज लेने के लिए किया गया। कंपनी ने उसके पास उपलब्ध ग्राहकों के शेयरों का इस्तेमाल कर यह कर्ज लिया।

सेबी ने 83,000 ग्राहकों की प्रतिभूतियों को उन्हें वापस लौटाने का आदेश दिया। नियामक ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में किसी ग्राहक की प्रतिभूतियों को स्टॉक ब्रोकर पांच कारोबारी दिवसों से ज्यादा अपने पास नहीं रख सकता है अथवा उसका किसी अन्य कार्य क लिये उपयोग नहीं कर सकता।

टॅग्स :बिज़नेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

विश्वएपस्टीन फाइलों से जुड़ा अनिल अंबानी का नाम, दावा- स्वीडिश लड़की का दिया गया था ऑफर

भारतPM Modi Malaysia Visit: PM मोदी का 2 दिवसीय मलेशिया दौरा आज से शुरू, रक्षा-व्यापार संबंधों पर होगी चर्चा

विश्वभारत-यूएस ट्रेड डील के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मार्को रुबियो से की मुलाकात, जानें किन मुद्दों पर हुई वार्ता

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स