लाइव न्यूज़ :

कराड़ ने स्वास्थ क्षेत्र से ऋण गारंटी योजना का फायदा उठाने के लिए कहा

By भाषा | Updated: September 5, 2021 15:47 IST

Open in App

वित्त राज्यमंत्री भागवत के कराड़ ने चिकित्सा समुदाय से कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए 50,000 करोड़ रुपये की कोविड-प्रभावित क्षेत्रों के लिए ऋण गारंटी योजना (एलजीएससीएएस) का लाभ उठाने को कहा है। इससे महामारी से निपटने के लिए स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे को तैयार करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि एलजीएससीएएस योजना के तहत स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र से जुड़ी कंपनियां 7.95 प्रतिशत की वार्षिक आकर्षक ब्याज दर पर 100 करोड़ रुपये तक का ऋण प्राप्त कर सकती हैं। कराड़ ने पीटीआई-भाषा से बातचीत में कहा, ‘‘मैं चिकित्सक समुदाय से इस योजना का लाभ उठाने और बुनियादी ढांचे को बढ़ाने की अपील करता हूं, ताकि छोटे शहरों के लोगों को भी गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।’’ खुद एक चिकित्सक हैं। उन्होंने इस योजना की सराहना करते हुए कहा कि इससे स्वास्थ्य उद्योग और छोटे शहरों में रहने वाले लोगों को भी लाभ होगा। उन्होंने कहा, ‘‘लोग कह रहे हैं कि तीसरी लहर आ सकती है.....हम नहीं जानते कि कब और क्या होगा लेकिन हमारे डॉक्टरों और चिकित्सा पेशेवरों को चुनौती का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए।’’ वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस साल की शुरुआत में 6.29 लाख करोड़ रुपये के प्रोत्साहन पैकेज के हिस्से के रूप में ऋण गारंटी योजना की घोषणा की थी। जून में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इसे मंजूरी दी थी। यह योजना 31 मार्च, 2022 तक सभी पात्र मंजूर कर्ज या 50,000 करोड़ रुपये की राशि आवंटित किए जाने तक लागू रहेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारDA hike: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 2% डीए बढ़ोतरी का ऐलान, जानिए कितनी बढ़ेगी सैलरी

भारतएक देश एक चुनाव के प्रस्ताव को की मंजूरी, मोदी सरकार शीतकालीन सत्र में लाएगी बिल

भारत5 प्रतिशत ब्याज पर 1 लाख रुपये का लोन, जानें क्या है पीएम विश्वकर्मा योजना?

कारोबारUnion Budget 2023: 13 जनवरी को नीति आयोग में अर्थशास्त्रियों और विशेषज्ञों के साथ बैठक करेंगे पीएम मोदी, इन मुद्दों पर कर सकते हैं चर्चा

भारतमहिलाओं की कानूनी विवाह आयु 18 से 21 वर्ष होगी, प्रस्ताव को केंद्रीय कैबिनेट ने मंजूरी दी, कानून में जल्द संशोधन करेगी सरकार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा