लाइव न्यूज़ :

कल्याण ज्वेलर्स ने एंकर निवेशकों से 352 करोड़ रुपये जुटाये

By भाषा | Updated: March 15, 2021 22:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 मार्च कल्याण ज्वेलर्स इंडिया लि. ने सोमवार को आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) से पहले बड़े (एंकर) निवेशकों से 352 करोड़ रुपये जुटाये। कंपनी का आईपीओ मंगलवार को खुलेगा।

कल्याण ज्वेलर्स ने बीएसई को दी सूचना में कहा कि कंपनी की आईपीओ समिति ने 15 बड़े निवेशकों को 87 रुपये प्रति इक्विटी के भाव पर 4,04,48,275 शेयर आवंटित किये। इस भाव पर कंपनी ने 351.89 करोड़ रुपये जुटाये।

बड़े निवेश्कों में गवर्नमेंट ऑफ सिंगापुर, मोनेट्री अथॉरिटी ऑफ सिंगापुर, एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लि. और बीएनपी परिबा आर्बिटेज शामिल हैं।

कुल 1,175 करोड़ रुपये के आईपीओ के तहत 800 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे तथा प्रवर्तक 375 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बिक्री पेशकश के तहत रखेंगे।

निर्गम के लिये कीमत दायरा 86-87 रुपये प्रति शेयर है। यह 16 मार्च को खुलेगा और 18 मार्च को बंद होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब