लाइव न्यूज़ :

कभी भुखमरी पर्याय रहे कालाहांडी से अब हो रहा है उच्च गुणवत्ता वाले कपास का निर्यात

By भाषा | Updated: February 25, 2021 19:02 IST

Open in App

भवानीपटना (ओडिशा), 25 फरवरी ओडिशा के कालाहांडी जिले का नाम 1980 के दशक में ‘भुखमरी’ का पर्याय बन गया था लेकिन उसी इलाके अब उच्च गुणवत्ता की कपास पैदा की जा रही है बड़ी मात्रा में मालगाड़ी पर लद कर देश से बाहर जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि कालाहांडी से पड़ोसी बांग्लादेश को उच्च गुणवत्ता वाले कपास का निर्यात शुरू कर दिया है।

अधिकारियों ने कहा कि हालांकि, पहले थोड़ी बहुत कपास लॉरी से बांग्लादेश भेजी जाती थी। बुधवार को पहली बार भारतीय कपास निगम (सीसीआई) ने जिले के जूनागढ़ रोड रेलवे स्टेशन से एक मालगाड़ी के माध्यम से बांग्लादेश को कपास की बड़ी खेप भेजी गयी।

उन्होंने कहा कि मालगाड़ी 6,500 गांठ कपास के साथ कोलकाता के रास्ते बांग्लादेश के बेनापोल स्टेशन तक जायेगी। इसमें कपास का वजन लगभग 2,471 टन है।गांठों को 42 वैगनों में लादा गया है।

ईस्ट कोस्ट रेलवे, संबलपुर डिवीजन के डिवीजनल मैनेजर प्रदीप कुमार ने एक बयान में कहा कि बांग्लादेश को इस बड़ी खेप को भेजने के लिए डिवीजन के अधिकारियों और कर्मचारियों का प्रयास सराहनीय है।

कालाहांडी राज्य का प्रमुख कपास उत्पादक जिला है और इस बार जिले में 60,575 हेक्टेयर जमीन पर कपास उगायी गयी थी। जिले के भवानीपटना, केसिंगा, गोलमुंडा, नरला, करलामुंडा और लांजीगढ़ प्रखंड कपास की खेती में आगे हैं।

जिला कृषि विभाग के सूत्रों के अनुसार जिले में अब तक 5,50,576 क्विंटल बीज सहित कपास की खरीद करलापाड़ा, उत्केला और उचला में स्थित तीन कपास मंडियों के माध्यम से की जा चुकी है।

ओडिशा में कपास की खेती पहली बार 2016-17 में ओडिशा में शुरू की गई थी। अब यह काफी लोकप्रिय हो ती जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब