लाइव न्यूज़ :

जुबिलेंट फूडवर्क्स ने जून तिमाही में 69.06 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया

By भाषा | Updated: July 21, 2021 18:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जुलाई कोविड-19 की दूसरी लहर के बावजूद जुबिलेंट फूडवर्क्स ने 30 जून को समाप्त पहली तिमाही में 69.06 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध मुनाफा हासिल किय है। कंपनी ने कहा कि राजस्व बढ़ने से उसका मुनाफा भी बढ़ा है।

डोमिनोज पिज्जा और डंकिन डोनट्स जैसी लोकप्रिय फास्ट फूड चेन का संचालन करने वाली जुबिलेंट फूडवर्क्स लि. (जेएफएल) ने पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 74.47 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा दर्ज किया था।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि पहली तिमाही में परिचालन से उसकी आय 893.19 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 388.41 करोड़ रुपये थी। उस समय महामारी के प्रकोप से परिचालन बाधित हुआ था।

कंपनी ने कहा कि उसने कोविड-19 की दूसरी लहर के कारण उत्पन्न बाधाओं के बावजूद समीक्षाधीन तिमाही के दौरान, 29 नए स्टोर खोले - जिसमें 20 नए डोमिनोज़ स्टोर और हांग किचन, एकदम! और डंकिन डोनट्स के तीन-तीन स्टोर शामिल हैं।

पहली तिमाही के प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए, जेएफएल के चेयरमैन श्याम एस भरतिया और को-चेयरमैन हरि एस भरतिया ने एक संयुक्त बयान में कहा कि यह तिमाही, महामारी की दूसरी लहर के अचानक फैलने के साथ सबसे चुनौतीपूर्ण तिमाहियों में से एक थी।

उन्होंने कहा, ‘‘स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, तिमाही के दौरान हमारी सबसे महत्वपूर्ण प्राथमिकता अपने कर्मचारियों और उनके परिवारों को मदद करना था। जिस तरह से मजबूत और जुझारू प्रदर्शन करने के लिए पूरी टीम साथ आई, उस पर हमें गर्व है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब