लाइव न्यूज़ :

अंगुल में जेएसपीएल का 270 बिस्तरों वाला कोविड केंद्र राष्ट्र को समर्पित

By भाषा | Updated: June 1, 2021 19:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक जून केंद्रीय इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ओडिशा के अंगुल में स्थित जेएसपीएल के इस्पात संयंत्र में बने 270 बिस्तरों वाले एक कोविड स्वास्थ्य सेवा केंद्र को मंगलवार को राष्ट्र को समर्पित किया।

इस अवसर पर जेएसपीएल के चैयरमैन नवीन जिंदल, ओडिशा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री एन के दास और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। कंपनी के बयान में यह जानकारी दी गई।

प्रधान ने ट्विटर पर लिखा कि उन्होंने अंगुल में जेएसपीएल के संयंत्र में बने 270 बिस्तरों वाले एक कोविड स्वास्थ्य सेवा केंद्र को देश की सेवा में समर्पित किया है।

इस केंद्र में ऑक्सीजन की सुविधा से लैस 270 बिस्तर लगे हैं जिनमें पांच वेंटीलेटर की सुविधा वाले आईसीयू बेड हैं।

कंपनी की योजना जुलाई 2021 तक इस अस्पताल के बिस्तरों की क्षमता को बढ़ाकर 400 करने की है।

जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड (जेएसपीएल) के चैयरमैन नवीन जिंदल ने कहा, "जेएसपीएल जरूरत के समय हमेशा लोगों के साथ खड़ा रहा है। एक जिम्मेदार कॉरपोरेट नागरिक के तौर पर हमने हमेशा, खासकर आपदाओं के समय लोगों की जरूरतों पर ध्यान दिया है। मैं उम्मीद करता हूं कि यह कोविड स्वास्थ्य सेवा केंद्र अंगुल के लोगों की जरूरतों को अच्छे से पूरी करेगा और वैश्विक महामारी से लड़ने में सरकार की मदद करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआखिर कब तक बुमराह उठाएंगे मुंबई इंडियंस भार?, डुप्लेसी ने कहा- केवल 4 ओवर करते बूम-बूम, आखिर 16 ओवर पर सोचे हार्दिक?

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

भारत16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहिए उपस्थित, कांग्रेस, जदयू और एलजेपी (रामविलास) ने जारी किया व्हिप

भारत400 स्टूडेंट्स को बांटे 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि, एलिट और क्लैट में अच्छी रैंक लाकर नाम रोशन करने वाले स्टूडेंट्स सम्मानित

भारतकौन हैं मानस रंजन मंगराज?, सस्मित पात्रा की जगह होंगे राज्यसभा में बीजेडी संसदीय दल नेता, उपनेता और मुख्य सचेतक सुलता देव, नवीन पटनायक ने किया बदलाव?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग