लाइव न्यूज़ :

जेएसपीएल को मिला छत्तीसगढ़ को गारे पाल्मा कोयला खान ब्लॉक

By भाषा | Updated: December 31, 2020 21:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 दिसंबर उद्योगपति नवीन जिंदल की कंपनी जिंदल स्टील एंड पावर लि. (जेएसपीएल) को छत्तीसगढ़ की गारे पाल्मा कोयला खान के ब्लॉक के लिए सफल बोलीदाता घोषित किया गया है।

जेएसपीएल ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा कि कोयला मंत्रालय ने जिंदल पावर को गारे पाल्मा चार/एक खान के लिए सफल बोली लगाने वाली कंपनी घोषित किया है।

जेएसपीाल के प्रबंध निदेशक वी आर शर्मा ने बयान में कहा, ‘‘जिंदल पावर लि.ने यह नीलामी प्रतिनिधित्व मूल्य के 25 प्रतिशत प्रीमियम पर जीती है। कोयला मंत्रालय ने हमें सफल बोली लगाने की वाली कंपनी घोषित किया है जिसके लिए हम उसके आभारी हैं।’’

जेएसपीएल ओपी जिंदल समूह की कंपनी है। कंपनी की मौजूदगी इस्पात, बिजली, खनन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा