लाइव न्यूज़ :

जेएसएचएल का एकीकृत शुद्ध लाभ तीन गुना वृद्धि के साथ 350 करोड़ रुपए हुआ

By भाषा | Updated: May 18, 2021 21:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 मई वित्तीय वर्ष 2020-21 की आखिरी तिमाही में मुख्य रूप से आय बढ़ने के चलते जिंदल स्टेनलेस हिसार लिमिटेड (जेएसएचएल) का एकीकृत शुद्ध लाभ तीन गुना से भी अधिक बढ़कर 350.65 करोड़ रुपए हो गया।

जेएसएचएल ने शेयर बाजार को दी गयी सूचना में बताया कि वित्तीय वर्ष 2019-20 की इसी तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 108.35 करोड़ रुपए रहा था।

मार्च 2021 को समाप्त तिमाही में कंपनी की कुल आय एक साल पहले इसी तिमाही के 2,297.94 करोड़ रुपए से बढ़कर 3,128.20 करोड़ रुपए हो गयी।

इस तिमाही में कंपनी का कुल व्यय मार्च 2020 तिमाही के 2,210.61 करोड़ रुपए से बढ़कर 2,812.81 करोड़ रुपए हो गया।

जेएसएचएल के प्रबंध निदेशक अभ्युदय जिंदल ने एक बयान में कहा, "मांग में सुधार आने और कारोबार के मजबूत प्रदर्शन एवं बही खाते पर लगातार रिण बोझ में कमी लाने से (2020-21 की) चौथी तिमाही में प्रदर्शन अच्छा रहा।"

उन्होंने कहा कि महामारी का दौर निकल जाने के बाद जेएसएचएल को सरकारी खरीदारी बढ़ने की उम्मीद है जिसका वृद्धि में प्रमुख योगदान होगा। व्यवसायिक वृद्धि के साथ ही प्राथमिकता देश में स्वास्थ्य सुविधाओं को समर्थन देने की रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के मुख्यमंत्री की घोषणा कल, 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण समारोह, सीएम की रेस में सबसे आगे यह चेहरा

बॉलीवुड चुस्कीपाकिस्तान में US-ईरान बातचीत के बाद, नेटिज़न्स ने पूछा, ‘होटल का बिल कौन भरेगा?’ परेश रावल ने दिया मजेदार जवाब

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया निर्णायक मोड़ पर, 14-15 अप्रैल होगा अहम दिन, पीएम मोदी के भी भाग लेने की संभावना, जदयू-भाजपा नेताओं के बीच अहम बैठक जारी 

क्रिकेटआखिर कब तक बुमराह उठाएंगे मुंबई इंडियंस भार?, डुप्लेसी ने कहा- केवल 4 ओवर करते बूम-बूम, आखिर 16 ओवर पर सोचे हार्दिक?

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग