लाइव न्यूज़ :

जेके टायर को पहली तिमाही में 44 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ

By भाषा | Updated: August 7, 2021 14:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात अगस्त जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज ने जून, 2021 में समाप्त चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 44 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया है। टायर बनाने वाली कंपनी को इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 204 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।

जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज ने शनिवार को बयान में कहा कि तिमाही के दौरान उसकी परिचालन आय बढ़कर 2,608 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,131 करोड़ रुपये रही थी।

एकल आधार पर तिमाही के दौरान कंपनी का शुद्ध लाभ 45 करोड़ रुपये रहा। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी को 75 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।

एकल आधार पर कंपनी की परिचालन आय बढ़कर 1,726 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो एक साल पहले समान तिमाही में 794 करोड़ रुपये थी।

जेके टायर के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक रघुपति सिंघानिया ने कहा कि कोविड-19 की दूसरी लहर की वजह से पहली तिमाही की शुरुआत सुस्ती के साथ हुई। इस दौरान लॉकडाउन की वजह से मांग प्रभावित हुई।

उन्होंने कहा, ‘‘इन चुनौतियों के बावजूद कंपनी ने राजस्व और लाभ में उत्साहजनक वृद्धि हासिल की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब