लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर सरकार प्रतिकूल मौसम की वजह से किसानों को हुए नुकसान की भरपाई करेगी: सिन्हा

By भाषा | Updated: October 28, 2021 22:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार प्रतिकूल मौसम की वजह से हुए नुकसान के लिए किसानों को पूरी वित्तीय सहायता मुहैया कराएगी।

एक सरकारी बयान में कहा गया है कि केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और उपराज्यपाल सिन्हा ने श्रीनगर में आयोजित एक सेब महोत्सव का ‘ऑनलाइन’ उद्घाटन किया।

सिन्हा ने इस मौके आश्वासन दिया, ‘‘जम्मू-कश्मीर में प्रतिकूल मौसम के कारण हुए नुकसान के लिए केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासन द्वारा किसानों को पूर्ण वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।’’

उन्होंने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में किसानों की जमीन की रक्षा करना जम्मू-कश्मीर सरकार की जिम्मेदारी है और इस संबंध में कानूनी प्रावधान किसानों के हित में है।

उपराज्यपाल ने कहा कि केंद्र और केंद्र शासित प्रदेश की सरकारें जम्मू-कश्मीर के लोगों के उत्थान के लिए मिलकर काम कर रही हैं, जिनमें से ज्यादातर लोग कृषि पर निर्भर हैं।

सिन्हा ने बताया कि किसानों की आय दोगुनी करने के लिए विभिन्न योजनाएं लागू की गई हैं. उन्होंने वैज्ञानिकों से अपने शोध का लाभ प्रयोगशाला से खेत तक पहुंचाने का भी अनुरोध किया।

कृषि मंत्री ने इस बात पर प्रकाश डाला कि केंद्र सरकार देश में कृषि और संबद्ध क्षेत्रों के विकास और किसानों की आय बढ़ाने के लिए पूरी ताकत से काम कर रही है।

तोमर ने केंद्र शासित प्रदेश में विभिन्न केंद्रीय योजनाओं के तहत प्रदान की गई धनराशि की मदद से कृषि के विकास के लिए तेजी से काम करने के लिए जम्मू-कश्मीर सरकार की सराहना की।

उन्होंने कहा कि यह महोत्सव सेब उत्पादकों और अन्य अंशधारकों को एक बेहतर मंच प्रदान करेगा। 'आजादी का अमृत महोत्सव' के तहत यह सेब महोत्सव किसानों की आय बढ़ाने में मील का पत्थर साबित होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब