लाइव न्यूज़ :

जियोफोन नेक्स्ट 4जी स्मार्टफोन 30 करोड़ 2जी उपयोगकर्ताओं, क्षेत्रीय भाषा वाले लोगों को लक्षित करेगा

By भाषा | Updated: October 25, 2021 20:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 अक्टूबर जियोफोन नेक्स्ट 4जी स्मार्टफोन की देश के करीब 30 करोड़ 2जी उपयोगकर्ताओं को लक्षित करने की योजना है और इसके तहत इस फोन में खास सुविधा होगी जो अलग-अलग क्षेत्रीय भाषा के लोगों को एक-दूसरे के साथ बातचीत करने में सक्षम बनाएगी।

जियो प्लेटफॉर्म्स और गूगल द्वारा मिलकर बनाया जा रहा जियोफोन नेक्स्ट स्मार्टफोन भारत में निर्मित स्मार्टफोन होगा और उसे दीवाली से पहले बाजार में उतारा जा सकता है।

जियोफोन नेक्स्ट एक नये ऑपरेटिंग सिस्टम (ओएस) - प्रगति ओएस - से चलेगा जिसे संयुक्त रूप से जियो और गूगल द्वारा विकसित किया गया है।

दूरसंचार कंपनी ने सोमवार को जारी एक वीडियो में कहा कि प्रगति ओएस पहला ऐसा ऑपरेटिंग सिस्टम है जिसे भारतीय उपयोगकर्ताओं के लिए खास तौर पर बनाया गया है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने समूह की 44वीं वार्षिक आम बैठक में कहा था कि भारत को '2जी मुक्त' बनाने के लिए एक बेहद किफायती 4जी स्मार्टफोन जरूरी है।

जियोफोन नेक्स्ट टच स्क्रीन वाला फोन होगा और यह स्मार्टफोन क्वालकॉम चिपसेट पर बनाया गया है।

फोन एक भाषा-अनुवाद टूल का इस्तेमाल करेगा जिसकी मदद से भारत में क्षेत्रीय भाषा के लोगों को एक-दूसरे के साथ बातचीत करने में आसानी होगी। यह सेवा 10 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध होगी।

जियोफोन नेक्स्ट के उत्पाद प्रबंधन अधिकारी बिनिश परंगोदथ ने कहा, "मुझे इस नए ओएस पर बहुत गर्व है। हम सभी को इस पर गर्व है। इसमें कुछ बेहतरीन नयी विशेषताएं हैं जिसमें अनुवाद की सुविधा सबसे अहम है। मैं एक भाषा में बोल सकता हूं, और फोन इसका दूसरी भाषा में अनुवाद करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब