लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में सबसे आगे जियो?, 3.7 लाख से ज्यादा नए ग्राहक जुड़े

By मुकेश मिश्रा | Updated: June 2, 2025 14:02 IST

एयरटेल के 10 हजार, बीएसएनएल के 34 हजार और सबसे ज्यादा वाडाफोन-आईडिया के 2 लाख से ज्यादा मोबाइल ग्राहक घटे है। 

Open in App
ठळक मुद्देब्रॉडबैंड सेवा पर 71 हजार से अधिक शहरी और ग्रामीण उपभोक्ता ने भरोसा जताया है। मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो के कुल मोबाइल ग्राहकों की संख्या 4.5 करोड़ से अधिक हो चुकी है।ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवा प्रदाता में मार्केट शेयर 55.3 प्रतिशत है।

 भोपालः रिलायंस जियो मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ टेलीकॉम सर्किल में मजबूत पकड़ बनाए हुए है।  टेलीकॉम रेगुलेट्री अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) की ताजा रिपोर्ट में रिलायंस जियो ने मप्र-छग में रिकार्ड ग्राहक जोड़े है। ट्राई के आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल 2025 में जियो से 3.7 लाख से ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक जुड़े तो वहीं,जियो की फाइबर और एयर फाइबर ब्रॉडबैंड सेवा पर 71 हजार से अधिक शहरी और ग्रामीण उपभोक्ता ने भरोसा जताया है। जबकि समान अवधि में एयरटेल के 10 हजार, बीएसएनएल के 34 हजार और सबसे ज्यादा वाडाफोन-आईडिया के 2 लाख से ज्यादा मोबाइल ग्राहक घटे है। 

मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो के कुल मोबाइल ग्राहकों की संख्या 4.5 करोड़ से अधिक हो चुकी है, वहीं जियो फाइबर/एयर फाइबर ब्रॉडबैंड उपभोक्ता की संख्या 13.3 लाख से अधिक है। साथ ही मार्केट शेयर पर गौर करें तो मोबाइल उपभोक्ता में बाजार हिस्सेदारी 59.6 फिसदी और ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवा प्रदाता में मार्केट शेयर 55.3 प्रतिशत है।

डिजिटल इंडिया मुहिम को आगे बढ़ाते हुए रिलायंस जियो ग्राहकों के लिए समय समय फायदेमंद और आकर्षक ऑफर भी पेश करता है। वर्तमान में जियो अनलिमिटेड ऑफर को खासा पसंद किया जा रहा है। इस ऑफर के तहत जियो घरों के लिए जियोफाइबर या जियोएयरफाइबर का मुफ्त ट्रायल कनेक्शन भी दे रहा।

अल्ट्रा-फ़ास्ट इंटरनेट का मुफ़्त ट्रायल कनेक्शन 50 दिनो तक फ्री रहेगा। ग्राहक 4K में क्रिकेट देखने के बेहतरीन अनुभव के साथ शानदार होम एंटरटेनमेंट का लाभ भी उठा सकेंगे। जियोफाइबर या  जियोएयरफाइबर के मुफ्त ट्रायल कनेक्शन में  800+ TV चैनल, 11+ OTT ऐप, अनलिमिटेड WIFI की सुविधा भी मिलेगी। जियो के पास मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ सर्किल में मौजूद कुल 5जी क्षमता का 70 फिसदी से ज्यादा हिस्सा है।जो कि दोनों प्रदेश के सभी 88  जिलों में उपलब्ध है।

रिलायंस जियो की उन्नत स्टैडअलोन ट्रू5जी सेवा की पहुंच दोनों राज्यों के शहरी क्षेत्र के साथ गांव-गांव तक है। इसी वजह से उद्यमियों के साथ सुदूर इलाके में रहने वाले ग्रामीण उपभोक्ता की ब्रॉडबैंड सेवा के लिए पहली पसंद रिलायंस जियो की फाइबर और एयर फाइबर सर्विस है।

टॅग्स :रिलायंस जियोएयरटेलवोडाफ़ोनबीएसएनएल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBSNL डायरेक्टर के 'अंडरवियर, हेयर ऑयल' वाले टास्क पर मंत्री सिंधिया का एक्शन, अधिकारी को थमाया नोटिस

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

कारोबार80,502 करोड़ रुपये का बकाया, वोडाफोन आइडिया का शुद्ध घाटा कम होकर 5,286 करोड़ रुपये

कारोबारVodafone Idea: ₹87,695 करोड़ बकाया, मोदी सरकार ने वोडाफोन-आइडिया को 5 साल की दी राहत, शेयर बाजार 11% गिरा

कारोबारबीएसएनएलः 1 रुपये में 1 महीने तक 4जी सेवा?, 15 अक्टूबर से 15 नवंबर, 2025 तक लाभ उठाएं, जानें सुविधा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?