लाइव न्यूज़ :

जियो है मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ का नंबर 1 नेटवर्क, ट्राई की ताजा रिपोर्ट में जियो सबसे आगे

By मुकेश मिश्रा | Updated: December 25, 2023 16:28 IST

ट्राई के आंकड़ो के मुताबिक मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ सर्किल में सभी टेलीकॉम कंपनियों के 7.76 करोड़ मोबाइल ग्राहक है। वहीं, वायरलाइन इंटरनेट उपयोग करने वाले ग्राहकों की संख्या 14.97 लाख है।

Open in App
ठळक मुद्देटेलीकॉम रेगुलेटर अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) ने ताजा रिपोर्ट जारी कर दी हैरिपोर्ट में मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ सर्किल में जियो शानदार प्रदर्शन के साथ नंबर वन पर हैमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ सर्किल में सभी टेलीकॉम कंपनियों के 7.76 करोड़ मोबाइल ग्राहक हैं

इंदौर: टेलीकॉम रेगुलेटर अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) ने ताजा रिपोर्ट जारी कर दी है। सितंबर 2023 की रिपोर्ट में मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ सर्किल में जियो शानदार प्रदर्शन के साथ नंबर वन पर है। ट्राई के आंकड़ो के मुताबिक मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ सर्किल में सभी टेलीकॉम कंपनियों के 7.76 करोड़ मोबाइल ग्राहक है। वहीं, वायरलाइन इंटरनेट उपयोग करने वाले ग्राहकों की संख्या 14.97 लाख है। इन आंकड़ों में जियो के मोबाइल ग्राहकों की संख्या सबसे ज्यादा 4 करोड़ से अधिक हो गई है। 

मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में पहली बार किसी टेलीकॉम ऑपरेटर की ग्राहक संख्या इस मुकाम तक पहुंची है। वहीं,जियो फाइबर वायरलाइन इंटरनेट उपयोग करने वाले ग्राहक लगभग 6.7 लाख है। ट्राई की रिपोर्ट के मुताबिक सितंबर 2023  तक जियो ने मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा मोबाइल ग्राहकों को जोड़ा है। जियो का मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में मार्केट शेयर 52 फिसदी से ज्यादा हो चुका है। 

सितंबर 2023 में मोबाइल ग्राहकों के साथ ही जियो ने फाइबर ब्रॉडबैंड ग्राहकों की संख्या में भी इजाफा किया है। मध्यप्रदेश – छत्तीसगढ़ में सभी वायरलाइन इंटरनेट प्रदाता कंपनियों के 14.97 लाख ग्राहक है। इनमें से करीब 6.7 लाख उपभोक्ता जियो फाइबर की ब्रॉडबैंड सेवा का उपयोग कर रहे है। मध्यप्रदेश - छत्तीसगढ़ में जियो फाइबर ब्रॉडबैंड की बाजार हिस्सेदारी 45.1 प्रतिशत है। 

मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ सर्किल में जियो की 5जी सेवा तेजी से लॉच हो रही है। दोनों प्रदेश के 86 जिलें और 645 कस्बों में जियो ट्रू 5जी सेवा दे रहा है। जियो के दोनों प्रदेश में 10 हजार से अधिक मोबाइल टावर है, जो कि दूसरे टेलीकॉम ऑपरेटर्स से तीन गुना से भी ज्यादा है।

टॅग्स :जियोMadhya Pradeshछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो