लाइव न्यूज़ :

Jharkhand Mukhyamantri Sarthi Yojana: मुख्यमंत्री सारथी योजना की शुरुआत, ऑनलाइन आवेदन, एप्लीकेशन फॉर्म और पात्रता, जानें सबकुछ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 22, 2023 21:13 IST

Jharkhand Mukhyamantri Sarthi Yojana: मुख्यमंत्री ने सारथी योजना के तहत 80 प्रखंडों में ‘ब्लॉक लेवल इंस्टिट्यूट फॉर रूरल स्किल एक्विजिशन (बिरसा)’ की भी शुरुआत की, जो झारखंड कौशल मिशन का हिस्सा है।

Open in App
ठळक मुद्देरोजगार या स्वरोजगार से जोड़ा जा सके। चाहे वह शिक्षित हो या अशिक्षित।कौशल विकास केंद्र पहले ज्यादातर शहरी क्षेत्रों में स्थित थे। चरणबद्ध तरीके से राज्य के सभी 264 प्रखंडों में बिरसा केंद्र खोले जाएंगे।

Jharkhand Mukhyamantri Sarthi Yojana: कौशल विकास मिशन को प्रखंड स्तर तक ले जाने के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को यहां एक समारोह में सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री सारथी योजना (एमएमएसवाई) की शुरुआत की।

मुख्यमंत्री ने सारथी योजना के तहत 80 प्रखंडों में ‘ब्लॉक लेवल इंस्टिट्यूट फॉर रूरल स्किल एक्विजिशन (बिरसा)’ की भी शुरुआत की, जो झारखंड कौशल मिशन का हिस्सा है। सोरेन ने कहा, ‘‘योजना का उद्देश्य हर किसी को कुशल बनाना है ताकि उन्हें रोजगार या स्वरोजगार से जोड़ा जा सके। चाहे वह शिक्षित हो या अशिक्षित।’’

उन्होंने कहा कि कौशल विकास केंद्र पहले ज्यादातर शहरी क्षेत्रों में स्थित थे। सोरेन ने कहा, ‘‘ग्रामीण युवाओं को ऐसे केंद्रों से प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए कई समस्याओं का सामना करना पड़ता था। इसलिए, सरकार ने उन्हें अपने प्रखंड में प्रशिक्षण प्रदान करने का निर्णय किया। चरणबद्ध तरीके से राज्य के सभी 264 प्रखंडों में बिरसा केंद्र खोले जाएंगे।’’

सरकार ने प्रशिक्षण के लिए यात्रा भत्ता और प्रशिक्षण के बाद रोजगार नहीं मिलने की स्थिति में रोजगार प्रोत्साहन देने का भी फैसला किया है। योजना के तहत युवाओं को विभिन्न कौशल कार्यक्रमों में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा ताकि वे रोजगार प्राप्त कर सकें या स्वरोजगार की ओर बढ़ सकें। उन्होंने कहा कि 2023-24 में सरकार का लक्ष्य 40,000 ग्रामीण युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान करना है। 

आवेदक झारखंड का स्थाई निवासी होना चाहिए। अपना आधार कार्ड होना जरूरी है। इसके साथ ही निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण, आयु का प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, मोबाइल नंबर के साथ-साथ ईमेल आईडी भी होना जरूरी है।

टॅग्स :झारखंडहेमंत सोरेन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा