लाइव न्यूज़ :

Jet Airways Naresh Goyal PMLA: 538.05 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क, 17 आवासीय फ्लैट-बंगले और वाणिज्यिक परिसर शामिल, जेट एयरवेज संस्थापक गोयल, परिवार और कंपनियों पर शिकंजा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 1, 2023 17:23 IST

Jet Airways Naresh Goyal PMLA: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का कहना है कि उसने पीएमएलए के तहत जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल, उनके परिवार और कंपनियों की 538 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क की है। 

Open in App
ठळक मुद्देप्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पीएमएलए के तहत कार्रवाई की।538.05 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है।  17 आवासीय फ्लैट/बंगले और वाणिज्यिक परिसर शामिल हैं।

Jet Airways Naresh Goyal PMLA: जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल, उनके परिवार और कंपनियों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नकेल कस दिया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 538.05 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पीएमएलए के तहत कार्रवाई की।

प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार को कहा कि कथित बैंक ऋण धोखाधड़ी से जुड़ी धन शोधन जांच के तहत जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल, उनके परिवार के सदस्यों और कंपनियों की लंदन, दुबई और भारत में 538.05 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क की गई हैं। कुर्क की गई संपत्तियों में 17 फ्लैट, बंगले और वाणिज्यिक परिसर शामिल हैं।

संघीय एजेंसी ने एक बयान में कहा कि लंदन, दुबई और भारत के विभिन्न शहरों में स्थित ये संपत्तियां जेट एयर प्राइवेट लिमिटेड और जेट एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड जैसी विभिन्न कंपनियों, गोयल, उनकी पत्नी अनीता और बेटे निवान के नाम पर हैं। एजेंसी ने मंगलवार को मुंबई में विशेष धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) अदालत के समक्ष उनके खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था।

जेटएयर प्राइवेट लिमिटेड, जेट एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड, जेट एयरवेज (इंडिया) लिमिटेड (जेआईएल) के संस्थापक अध्यक्ष नरेश गोयल, उनकी पत्नी अनीता गोयल और बेटे निवान गोयल लंदन, दुबई और भारत के विभिन्न राज्यों में स्थित हैं। गोयल पर कई करोड़ का बकाया है। 

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने केनरा बैंक के साथ 538 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में विमानन कंपनी जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल और पांच अन्य लोगों के खिलाफ मंगलवार को आरोप पत्र दायर किया था। ईडी ने गोयल को एक सितंबर को धनशोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत गिरफ्तार किया था।

गोयल फिलहाल न्यायिक हिरासत में यहां आर्थर रोड जेल में बंद हैं। यह धनशोधन मामला जेट एयरवेज, गोयल, उनकी पत्नी अनीता और अब बंद हो चुकी निजी विमानन कंपनी के कुछ पूर्व अधिकारियों के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की प्राथमिकी पर आधारित है। वह प्राथमिकी बैंक की शिकायत पर दर्ज की गई थी।

टॅग्स :जेट एयरवेजप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारATF Price: क्या 1 अप्रैल से महंगा हो जाएगा हवाई सफर? जेट फ्यूल के दाम ₹2 लाख के पार, एयरलाइन कंपनियों की बढ़ी मुश्किलें

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

क्राइम अलर्टचुनावी राज्य पश्चिम बंगाल में कई स्थानों पर छापे, सिलीगुड़ी, हावड़ा, बिधाननगर और दुर्गापुर में लगभग 10 परिसरों पर छापेमारी, ‘अवैध’ कॉल सेंटर मामला

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?