लाइव न्यूज़ :

मेटा, ट्विटर ने कर्माचारियों को निकाला तो जगुआर लैंड रोवर ने खोली राहें, 800 लोगों को नौकरी देने का किया फैसला, जानें

By अनिल शर्मा | Updated: November 19, 2022 14:55 IST

मेटा ने अपने 87000 कर्मचारियों में से 13 फीसदी लोगों की छंटनी की है। मेटा ने 11,000, ट्विटर ने 4,400, अमेजन ने 10,000, माइक्रोसॉफ्ट ने 1,000 और स्नैप ने 6,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया  है। 

Open in App
ठळक मुद्देजगुआर लैंड रोवर ने कहा कि 800 से अधिक रिक्तियां हैं।बयान के मुताबिक यूके, आयरलैंड, चीन समेत यूएसए, हंगरी और भारत में रिक्तियां हैं।पिछले दिनों मेटा ने अपने 87000 कर्मचारियों में से 13 फीसदी लोगों की छंटनी की है।

नई दिल्लीः मेटा और ट्विटर द्वारा हाल के दिनों में निकाले गए कर्मचारी के लिए जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) ने राहें खोल दी हैं। ब्रिटिश ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी ने शुक्रवार को कहा कि मेटा और ट्विटर से निकाले गए कर्मचारी डिजिटल और इंजीनियरिंग रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

जेएलआर के एक बयान जारी कर कहा कि "प्रौद्योगिकी फर्मों से बड़े पैमाने पर नौकरियों में छंटनी के बाद जगुआर लैंड रोवर टेक इंडस्ट्री से निकाले गए कर्मचारियों के लिए एक नया जॉब पोर्टल खोल रहा है जहां वे अपने लिए नए अवसरों की तलाश कर सकते हैं, जो हाइब्रिड वर्किंग पैटर्न को ऑफर करता है। गौरतलब है कि जगुआर का स्वामित्व टाटा मोटर्स के पास है।

कंपनी की वेबसाइट पर जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि 800 से अधिक डिजिटल और इंजीनियरिंग रिक्तियों को इस वैश्विक हायरिंग ड्राइव के माध्यम से भरा जाएगा। बयान में कहा गया है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ऑटोनॉमस ड्राइविंग, क्लाउड सॉफ्टवेयर, डेटा साइंस, इलेक्ट्रिफिकेशन, मशीन लर्निंग समेत कई भूमिकाओं वाली रिक्तियां हैं।  बयान के मुताबिक ये नौकरियां यूके, आयरलैंड, चीन समेत यूएसए, हंगरी और भारत में उपलब्ध हैं। 

इस बीच, जेएलआर के मुख्य सूचना अधिकारी एंथनी बैटल ने इस अवसर को  'महत्वपूर्ण अगला कदम' बताया। उन्होंने कहा, "हमारी डिजिटल परिवर्तन यात्रा अच्छी तरह से चल रही है, लेकिन अत्यधिक कुशल श्रमिकों की भर्ती करने में सक्षम होना एक महत्वपूर्ण अगला कदम है (रीमागाइन रणनीति के लिए)। हम डिजिटल क्षमताओं वाले प्रतिभाशाली व्यक्तियों को अवसर प्रदान करने में सक्षम होने से प्रसन्न हैं।”

विद्युतीकरण, डिजिटल सेवाओं और डेटा पर ध्यान देने के साथ जगुआर लैंड रोवर  का लक्ष्य 'तेजी से बदलते' ऑटोमोटिव उद्योग में सबसे आगे होना है। इस रणनीति के माध्यम से, यह अपनी इन-हाउस डेटा क्षमता को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा जो अपने ग्राहकों को 'आधुनिक लक्ज़री अनुभव' प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

मेटा ने अपने 87000 कर्मचारियों में से 13 फीसदी लोगों की छंटनी की है। मेटा ने 11,000, ट्विटर ने 4,400, अमेजन ने 10,000, माइक्रोसॉफ्ट ने 1,000 और स्नैप ने 6,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया  है। 

टॅग्स :जगुआरमेटाट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारनौकरी पर आफत?, मेटा और माइक्रोसॉफ्ट में 20,000 से अधिक छंटनी, दुनिया भर में कई कंपनी लेऑफ के लिए तैयार?

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

विश्वX Down: मस्क का 'X' हुआ ठप, हजारों यूजर्स ने की लॉगिन और फीड में दिक्कत की शिकायत

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

कारोबारमार्क जुकरबर्ग की Meta बड़े पैमाने पर करेगी छंटनी, 20% स्टाफ पर मंडराया खतरा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी