लाइव न्यूज़ :

आईटी मंत्रालय 29 नवंबर से मनाएगा ‘आजादी का डिजिटल महोत्सव’

By भाषा | Updated: November 28, 2021 16:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 नवंबर सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्रालय 29 नवंबर से पांच दिसंबर तक ‘आजादी का डिजिटल महोत्सव’ मनाएगा। रविवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

इस महोत्सव के तहत सप्ताह भर तक कई कार्यक्रम और गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिनके जरिये डिजिटल क्षेत्र में देश की उपलब्धियों को दर्शाया जाएगा और भविष्य की रूपरेखा पेश की जाएगी।

इस कार्यक्रम के जरिये यह बताया जाएगा कि डिजिटल प्रौद्योगिकियां अर्थव्यवस्था के सभी क्षेत्रों में किस तरह बदलाव ला रही हैं और सामाजिक-सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक क्षेत्र को प्रभावित कर रही हैं। इस आयोजन के माध्यम से डिजिटल क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की भावना को भी रेखांकित किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी, रेलवे और संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी तथा कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर भी भाग लेंगे।

इसके अलावा कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों तथा राज्यों और संघ शासित प्रदेशों के वरिष्ठ अधिकारी और उद्योग के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहिए उपस्थित, कांग्रेस, जदयू और एलजेपी (रामविलास) ने जारी किया व्हिप

भारत400 स्टूडेंट्स को बांटे 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि, एलिट और क्लैट में अच्छी रैंक लाकर नाम रोशन करने वाले स्टूडेंट्स सम्मानित

भारतकौन हैं मानस रंजन मंगराज?, सस्मित पात्रा की जगह होंगे राज्यसभा में बीजेडी संसदीय दल नेता, उपनेता और मुख्य सचेतक सुलता देव, नवीन पटनायक ने किया बदलाव?

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...