लाइव न्यूज़ :

महामारी के बाद भारत के लिए हरित निवेश पर ध्यान केंद्रित करना महत्वपूर्ण: आईएमएफ

By भाषा | Updated: October 14, 2021 10:45 IST

Open in App

वाशिंगटन, 14 अक्टूबर अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने बुधवार को कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था कोविड-19 महामारी से उबर रही है और ऐसे में देश के लिए सार्वजनिक निवेश पर ध्यान देना महत्वपूर्ण है, खासकर हरित क्षेत्रों में।

आईएमएफ के वित्तीय मामलों के विभाग के उप निदेशक पाओलो मौरो ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘पुनरुद्धार की ओर बढ़ने के साथ ही सार्वजनिक निवेश पर ध्यान केंद्रित करना भी महत्वपूर्ण है, विशेष रूप से हरित निवेश पर, ताकि सुधार समावेशी और पर्यावरण के अनुकूल हो सके।’’

उन्होंने कहा कि भारत का कर्ज लगभग 90 प्रतिशत के अनुपात (जीडीपी के मुकाबले) में है, और निवेशकों को यह संकेत देना महत्वपूर्ण है कि मध्यम अवधि में ऋण अनुपात में गिरावट आएगी।

एक सवाल के जवाब में मौरो ने कहा कि महामारी की स्थिति में सुधार हो रहा है और हालात कुछ महीने पहले के मुकाबले बहुत अलग हैं।

उन्होंने कहा कि सौभाग्य से संक्रमण के मामलों की संख्या घट रही है और टीकाकरण अधिक व्यापक हो रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारMeta Layoffs: वर्क फ्रॉम होम और फिर सुबह 4 बजे आया 'छंटनी का फरमान'; मेटा ने 8 हजार कर्मचारियों को नौकरी से हटाया

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है