लाइव न्यूज़ :

इस सप्ताह चार कंपनियों के आईपीओ, 9,123 करोड़ रुपये जुटने की उम्मीद

By भाषा | Updated: June 13, 2021 15:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली 13 जून आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) बाजार कोविड-19 की दूसरी लहर के कारण पिछले दो महीने तक पूरी तरह सुस्त रहने के बाद धीरे-धीरे पटरी पर लौट रहा है। इसी कड़ी में बाजार की चार कंपनियां सामूहिक रूप से 9,123 करोड़ रुपये जुटाने के लिए अगले सप्ताह अपना आईपीओ लाने जा रही हैं।

इससे पहले आखिरी आईपीओ मैक्रोटेक डेवलपर्स (पहले लोढ़ा डेवलपर्स) का आया था, जो 7 अप्रैल को खुलकर 9 अप्रैल को बंद हुआ था।

श्याम मेटेलिक्स एंड एनर्जी लिमिटेड और सोना बीएलडब्ल्यू प्रिसिजन फोर्जिंग (सोना कॉमस्टार) का आईपीओ सोमवार को खुलेगा, जबकि कृष्णा इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज और डोडला डेयरी के आईपीओ बुधवार को खुलेंगे।

एंजल ब्रोकिंग के इक्विटी रिसर्च एसोसिएट यश गुप्ता ने कहा कि क्लीन साइंस एंड टेक्नोलॉजी का आईपीओ जुलाई, 2021 के पहले सप्ताह में आने की उम्मीद है। इस आईपीओ का आकार 1,500 करोड़ रुपये का होगा। वहीं इंडिया पेस्टिसाइड्स का आईपीओ इसी महीने या जुलाई में आने की संभावना है।

एक्सिस सिक्योरिटीज के मुख्य निवेश अधिकारी नवीन कुलकर्णी ने कहा, ‘‘इक्विटी बाजार नकदी से भरे हुए हैं और खुदरा भागीदारी अब तक के उच्चतम स्तर पर है। छोटी और मझोली कंपनियों के लिए धन जुटाने के लिए इससे अच्छे समय की कल्पना नहीं की जा सकती। कंपनियों के लिए आईपीओ बाजार का दोहन करना काफी स्वाभाविक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब