लाइव न्यूज़ :

नवंबर के पहले पखवाड़े में पांच कंपनियों के आईपीओ, 27,000 करोड़ रुपये जुटने की उम्मीद

By भाषा | Updated: October 31, 2021 13:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 अक्टूबर करीब एक महीने के अंतराल के बाद प्राथमिक बाजार की रौनक फिर लौटने जा रही है। नवंबर के पहले पखवाड़े में पेटीएम की मूल कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस और पॉलिसीबाजार की मूल कंपनी पीबी फिनटेक सहित पांच कंपनियों के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) आ रहे हैं। इन आईपीओ से 27,000 करोड़ रुपये से अधिक जुटने की उम्मीद है।

इस दौरान जिन तीन अन्य कंपनियों के आईपीओ आने हैं उनमें केएफसी और पिज्जा हट का परिचालन करने वाली सफायर फूड्स इंडिया, एसजेएस एंटरप्राइज और सिगाची इंडस्ट्रीज शामिल हैं।

अभी सौंदर्य और वेलनेस उत्पादों के ऑनलाइन मार्केटप्लेस नायका का परिचालन करने वाली एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स लि. और फिनो पेमेंट्स बैंक के आईपीओ खुले हुए हैं।

नायका का आईपीओ एक नवंबर और फिनो पेमेंट्स बैंक का आईपीओ दो नंवबर को बंद होगा। नायका को आईपीओ से 5,352 करोड़ रुपये और फिनो पेमेंट्स बैंक को 1,200 करोड़ रुपये जुटने की उम्मीद है। कुल मिलाकर इन सातों कंपनियों के आईपीओ से 33,500 करोड़ रुपये जुटने की उम्मीद है।

इनसे पहले 29 सितंबर को आदित्य बिड़ला एएमसी का 2,778 करोड़ रुपये का आईपीओ आया था।

लर्नऐप.कॉम के संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) प्रतीक सिंह ने कहा, ‘‘तेजड़िया बाजार में आईपीओ लाने वाली कंपनियों को अपने कारोबार पर बेहतर प्रीमियम और मूल्यांकन मिलने की उम्मीद होती है।’’

उन्होंने कहा कि विशेषरूप से प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनियों को बेहतर प्रीमियम मिल रहा है। इस साल 2021 में अभी तक 41 कंपनियों ने आईपीओ से 66,915 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

इनके अलावा पावरग्रिड कॉरपोरेशन द्वारा प्रायोजित पावरग्रिड इनविट ने आईपीओ से 7,735 करोड़ रुपये और ब्रुकफील्ड इंडिया रियल एस्टेट ट्रस्ट ने आईपीओ से 3,800 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी