लाइव न्यूज़ :

आईओसी का मुनाफा पहली तिमाही में लगभग तीन गुना बढ़ा

By भाषा | Updated: July 30, 2021 15:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 जुलाई इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने शुक्रवार को बताया कि रिफाइनिंग मार्जिन और इन्वेंट्री लाभ में उछाल के कारण जून तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा तीन गुना से अधिक बढ़ गया।

कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि अप्रैल-जून में एकल शुद्ध मुनाफा 5,941.37 करोड़ रुपये या 6.47 रुपये प्रति शेयर रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 1,910.84 करोड़ रुपये या 2.08 रुपये प्रति शेयर था।

भारत की सबसे बड़ी तेल शोधक कंपनी ने समीक्षाधीन तिमाही में कच्चे तेल के प्रत्येक बैरल को ईंधन में बदलने पर 6.58 डॉलर की कमाई की, जबकि एक साल पहले सकल रिफाइनिंग मार्जिन (जीआरएम) न्यूनतम 1.98 डॉलर प्रति बैरल था।

कंपनी की परिचालन आय 74 प्रतिशत बढ़कर 1.55 लाख करोड़ रुपये हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब