लाइव न्यूज़ :

आईओसी ने गुयाना से तेल खरीदा, अमेरिकी कच्चे तेल की खरीद के लिए करार किया

By भाषा | Updated: July 2, 2021 20:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो जुलाई भारत की सबसे बड़ी पेट्रोलियम कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोशन (आईओसी) ने अपने कच्चे तेल आयात में विविधता लाने की कोशिशों के तहत गुयाना से पहली बार कच्चा तेल खरीदा है और अमेरिका से 30 लाख टन कच्चे तेल की खरीद के लिए एक अनुबंध किया है।

आईओसी के चेयरमैन श्रीकांत एम वैद्य ने कहा, "हमने विविधता लाने के लिए स्वेजमैक्स गुयानी लिजा कच्चा तेल खरीदा है और साथ ही अमेरिका से 30 लाख टन कच्चे तेल की खरीद के लिए एक अनुबंध किया है।"

उन्होंने कहा कि आईओसी गुयानी कच्चा तेल खरीदने वाली भारत की सावर्जनिक क्षेत्र की पहली पेट्रोलियम कंपनी है। कंपनी गुयानी कच्चा तेल ओडिशा के पारादीप रिफाइनरी ला रही है।

इससे पहले मार्च में एचपीसीएल-मित्तल एनर्जी लिमिटेड ने लाखों बैरल लिजा ग्रेड का कच्चे तेल खरीदा था। एचपीसीएल-मित्तल एनर्जी लिमिटेड, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) और स्टील उद्योगपति एल एन मित्तल के बीच एक संयुक्त उपक्रम है।

भारत गुयाना जैसे देशों से कच्चे तेल की खरीद कर अपने स्रोतों में विविधता लाना चाहता है। इसकी मुख्य वजह इस साल मार्च में ओपेक और उसके सहयोगी देशों यानी ओपेक+ द्वारा कच्चे तेल की आपूर्ति में ढील की अपील की अनदेखी करना है जिसकी वजह से तेल की वैश्विक कीमतें बढ़ गयी थीं।

भारत दुनिया में कच्चे तेल का तीसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता और आयातक है। वह अपनी तेल की जरूरतों का करीब 85 प्रतिशत हिस्सा आयात से पूरा करता है। पारंपरिक रूप से पश्चिम एशिया के देश उसके आपूर्तिकर्ता रहे हैं।

गुयाना का उत्पादन अगले चार वर्षों में 8,00,000 बैरल प्रति दिन हो जाएगा।

यह सहयोग सफल रहने पर आईओसी और लिजा कच्चे तेल खरीद सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीपाकिस्तान में US-ईरान बातचीत के बाद, नेटिज़न्स ने पूछा, ‘होटल का बिल कौन भरेगा?’ परेश रावल ने दिया मजेदार जवाब

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया निर्णायक मोड़ पर, 14-15 अप्रैल होगा अहम दिन, पीएम मोदी के भी भाग लेने की संभावना, जदयू-भाजपा नेताओं के बीच अहम बैठक जारी 

क्रिकेटआखिर कब तक बुमराह उठाएंगे मुंबई इंडियंस भार?, डुप्लेसी ने कहा- केवल 4 ओवर करते बूम-बूम, आखिर 16 ओवर पर सोचे हार्दिक?

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

भारत16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहिए उपस्थित, कांग्रेस, जदयू और एलजेपी (रामविलास) ने जारी किया व्हिप

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग