लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजारों में गिरावट से निवेशकों की संपत्ति 2.24 लाख करोड़ रुपये घटी

By भाषा | Updated: November 25, 2020 18:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 नवंबर मुनाफावसूली के कारण शेयर बाजारों के बुधवार को रिकार्ड ऊंचाई से नीचे आने के साथ निवेशकों को 2,24,978.33 करोड़ रुपये की चपत लगी।

शेयर बाजारों में पिछले तीन दिनों से जारी तेजी पर विराम लगा और 30 शेयरो वाला सेंसेक्स 694.92 अंक यानी 1.56 प्रतिश्त की गिरावट के साथ 43,828.10 अंक पर बंद हुआ।

बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2,24,978.33 करोड़ रुपये घटकर 1,72,56,942.95 करोड़ रुपये रहा।

सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक नुकसान में कोटक बैंक रहा। इसमें 3.22 प्रतिशत की गिरावट आयी। इसके अलावा एक्सिस बैंक, सन फार्मा, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल, इन्फोसिस और टेक महिंदा में भी गिरावट दर्ज की गयी।

दूसरी तरफ केवल तीन शेयरों... ओएनजीसी, पावरग्रिड और इंडसइंड बैंक लाभ में रहे। इनमें 6.25 प्रतिशत तक की तेजी आयी।

बीएसई में 1,662 कंपनियों के शेयर नीचे आये जबकि 1,126 में तेजी रही। वहीं 176 के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब