लाइव न्यूज़ :

जून में पी-नोट्स के जरिये निवेश बढ़कर 92,261 करोड़ रुपये पर, 37 माह का उच्च स्तर

By भाषा | Updated: July 23, 2021 18:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली 23 जुलाई भारतीय पूंजी बाजार में पार्टिसिपेटरी नोट्स (पी-नोट्स) के जरिये निवेश जून के अंत तक बढ़कर 92,261 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। यह इसका 37 माह का उच्चतम स्तर है।

इससे भारतीय पूंजी बाजार के प्रति विदेशी निवेशकों का भरोसा बढ़ने का संकेत मिलता है।

भारतीय बाजार विनियामक सेबी के साथ पंजीकृत विदेशी पोर्टफोलियो (एफपीआई) निवेशक अपने उन विदेशी ग्राहकों को पी-नोट जारी करते है जो भारत में अपना पंजीकरण कराए बिना यहां की प्रतिभूतियों में निवेश करना चाहते हैं। हालांकि, इसके लिए उन्हें पहचान के मामले में पूरी जांच-परख की प्रक्रिया को पूरा करना होता है।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के आंकड़ों के अनुसार भारतीय बाजारों....इक्विटी, ऋण और हाइब्रिड सिक्योरिटीज.. में पी-नोट्स के जरिये निवेश जून के अंत तक बढ़कर 92,261 करोड़ रुपये हो गया। यह मई के अंत में 89,743 करो रुपये , अप्रैल अंत में 88,447 करोड़ रुपये और मार्च अंत में 89,100 करोड़ रुपये था।

जून अंत में पी-नोट्स के जरिये हुए कुल 92,261 करोड़ रुपये के निवेश में से 83,792 करोड़ रुपये शेयरों में निवेश किए गए। इसके अलावा 8,069 करोड़ रुपये ऋण प्रतिभूतियों और 392 करोड़ रुपये हाइब्रिड प्रतिभूतियों में डाले गए।

ग्रीन पोर्टफोलियो के सह-संस्थापक दिवम शर्मा ने कहा, ‘‘विदेशी पोर्टफोलियो निवेश (एफपीओ) ने जून में इक्विटी बाजारों में भारी मात्रा में धन का निवेश किया है। इक्विटी अंतर्वाह की सकारात्मक गति जारी रही। वित्त वर्ष 2021-22 में एफपीआई भारत में निवेश के सभी रिकॉर्ड को पार करता हुआ दिख रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब