लाइव न्यूज़ :

पी-नोट्स के जरिये निवेश अगस्त अंत तक 97,744 करोड़ रुपये पर पंहुचा

By भाषा | Updated: September 17, 2021 20:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली 17 सितंबर घरेलू पूंजी बाजार में पी-नोट्स (पार्टिसिपेटरी नोट्स) के जरिये निवेश में लगातार वृद्धि जारी है। अगस्त महीने के अंत तक यह 97,744 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

पी-नोटस दरअसल पंजीकृत विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) विदेशी निवेशकों को जारी किए जाते हैं, जो बिना पंजीकरण के भारतीय शेयर बाजार में निवेश करना चाहते हैं। हालांकि, उन्हें पूरी जांच-परख की प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। 

बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के आंकड़ों के अनुसार शेयर, बांड, हाइब्रिड सिक्योरिटीज और डेरिवेटिव्स समेत भारतीय पूंजी बाजार में पी-नोट्स निवेश अगस्त 2021 के अंत में 97,744 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो जुलाई के अंत में 85,799 करोड़ रुपये था।

सेबी ने हालांकि जुलाई के आंकड़ों को संशोधित किया है, जिसे पहले 1,01,798 करोड़ रुपये बताया गया था।

सेबी की वेबसाइट पर जारी जानकारी के अनुसार, ‘‘एक एफपीआई ने जुलाई 2021 के महीने के लिए 15,999 करोड़ रुपये मूल्य के निवेश की गलत या अधिक मूल्य की जानकारी दी थी। इसके कारण जुलाई, 2021 के आंकड़ों में संशोधन किया गया है।’’

इससे पहले जून अंत तक पी-नोट्स निवेश 92,261 करोड़ रुपये, मई अंत तक 89,743 करोड़ रुपये, अप्रैल अंत तक 88,447 करोड़ रुपये तथा मार्च के अंत में 89,100 करोड़ रुपये था।

पी-नोट्स के जरिये अगस्त तक किये गए कुल 97,744 करोड़ रुपये के निवेश में 89,844 करोड़ रुपये का निवेश इक्विटी, 7,586 करोड़ रुपये का निवेश ऋण तथा हाइब्रिड सिक्योरिटीज के माध्यम से 315 करोड़ रुपये का निवेश किया गया।

रिलायंस सिक्योरिटीज के मुख्य व्यवसाय अधिकारी दीपक सिंह ने कहा, ‘‘पी-नोट्स में वृद्धि दर्शाता है कि भारतीय बाजारों में एफपीआई निवेश निरंतर आधार पर बढ़ रहा है।’’

उन्होंने कहा कि भारत पूंजीगत खर्च के पुनरुद्धार चरण की शुरुआत में है। कॉरपोरेट की आय में सुधार टिकाऊ दिख रहा है और प्रीमियम मूल्यांकन बरकरार रह सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब