लाइव न्यूज़ :

उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा के लिए 2016 से 13 अरब डॉलर से अधिक का निवेश: फेसबुक

By भाषा | Updated: September 22, 2021 22:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 सितंबर सोशल मीडिया मंच फेसबुक ने कहा है कि वह उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करने पर लगातार काम कर रहा है और 2016 से इस क्षेत्र के लिए निर्धारित टीमों और प्रौद्योगिकी पर उसने 13 अरब डॉलर से अधिक का निवेश किया है।

सोशल मीडिया कंपनी ने कहा कि उसने अपने उन्नत आर्टिफिशल इंटेलिजेंस की मदद से इस साल के शुरूआती छह महीनों के दौरान तीन अरब जाली फेसबुक खातों को बंद किया है।

फेसबुक की तरफ से यह टिप्पणी उस समय आई है जब अमेरिकी कंपनी कई मौकों पर बताये जाने के बावजूद खामियों को ठीक करने में विफल रही है।

फेसबुक ने मंगलवार को एक ब्लॉगपोस्ट में कहा, ‘‘हम दृढ़ता से मानते हैं कि हमारे प्रभाव के बारे में चल रहे शोध और बातचीत, नए मुद्दों की पहचान करने और उनसे आगे निकलने के कुछ प्रभावी तरीकों में एक हैं।’’

उसने कहा, ‘‘इसका मतलब यह नहीं है कि हम हर समस्या को तुरंत ढूंढ और ठीक कर लेते हैं। लेकिन इस दृष्टिकोण और अन्य परिवर्तनों के साथ हमने कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में महत्वपूर्ण प्रगति की है, जिसमें निजता और सुरक्षा जैसे क्षेत्र शामिल है।’’

फेसबुक ने हालांकि यह स्वीकार किया कि अतीत में उसने अपनी उत्पाद विकास प्रक्रिया के दौरान पहले सुरक्षा और सुरक्षा चुनौतियों का समाधान नहीं किया था।

ब्लॉग में कहा गया कि कंपनी के पास वर्तमान में 40,000 लोग उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा पर काम कर रहे हैं। वर्ष 2016 से इस क्षेत्र में टीमों और प्रौद्योगिकी पर 13 अरब डॉलर से अधिक का निवेश किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब