लाइव न्यूज़ :

इंटरनेट बंद होने से कुछ वेबसाइट, ऐप की सेवाएं बाधित हुईं

By भाषा | Updated: June 17, 2021 18:11 IST

Open in App

हांगकांग, 17 जून (एपी) दुनिया भर में गुरुवार को इंटरनेट बंद होने से कुछ समय के लिए दर्जनों वित्तीय संस्थानों, एयरलाइंस और अन्य कंपनियों की वेबसाइटों और ऐप तक पहुंच बाधित हो गई।

हांगकांग स्टॉक एक्सचेंज ने गुरुवार दोपहर में ट्विटर पर कहा कि उसकी वेबसाइट तकनीकी मुद्दों का सामना कर रही है और गड़बड़ी का पता लगाया जा रहा है। एक्सचेंज ने इसके 17 मिनट बाद एक दूसरे ट्वीट में कहा कि उसकी वेबसाइट सामान्य हो गई हैं।

थाउजंडआइज, डाउनडिटेक्टर डॉट कॉम और फिंग डॉट कॉम सहित कई इंटरनेट निगरानी वेबसाइटों ने दर्जनों व्यवधान दिखाए, जिनमें अमेरिका स्थित एयरलाइंस भी शामिल हैं।

ऑस्ट्रेलिया में लोगों ने बैंकिंग, फ्लाइट बुकिंग और डाक सेवाओं तक पहुंच में बाधा की सूचना दी।

डाक सेवा ऑस्ट्रेलिया पोस्ट ने ट्विटर पर कहा कि एक ‘‘बाहरी बाधा’’ ने उसकी कई सेवाओं को प्रभावित किया। अब अधिकांश सेवाएं वापस बहाल हो गई हैं, लेकिन निगरानी और जांच जारी है।

रिजर्व बैंक ऑफ ऑस्ट्रेलिया की वेबसाइट के साथ ऑस्ट्रेलियाई बैंकों वेस्टपैक, दि कॉमनवेल्थ, एएनजेड और सेंट जॉर्ज की बैंकिंग सेवाओं पर असर पड़ा। केंद्रीय बैंक ने तकनीकी कठिनाइयों के कारण बांड खरीद संचालन रद्द कर दिया।

फिलहाल ज्यादातर सेवाएं बहाल कर दी गई हैं।

वर्जिन ऑस्ट्रेलिया ने कहा कि उसकी वेबसाइट और अतिथि संपर्क केंद्र तक पहुंच बहाल होने के बाद अब उड़ानें आमतौर पर निर्धारित समय पर चल रही हैं। विमानन कंपनी ने कहा कि वह दोबारा किसी बाधा को रोकने के लिए जरूरी उपाए कर रही है।

एक अन्य प्रमुख वेब सेवा कंपनी फास्टली में सॉफ्टवेयर की समस्या के कारण दुनिया की कई शीर्ष वेबसाइटों को थोड़े समय के लिए व्यवधान का सामना करना पड़ा। कंपनी ने इस समस्या के लिए एक सॉफ्टवेयर बग को जिम्मेदार ठहराया, जो किसी ग्राहक द्वारा सेटिंग बदलने पर ट्रिगर हो गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब