लाइव न्यूज़ :

अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी के प्रमुख ने कोयले पर भारत के रुख का समर्थन किया

By भाषा | Updated: March 3, 2021 23:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन मार्च अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईईए) के प्रमुख फतिह बिरोल ने ऊर्जा स्रोत के रूप में कोयले पर भारत के रुख का समर्थन किया है।

बिरोल ने कहा कि विकासशील देशों को बिना अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सहायता के कोयले के इस्तेमाल से रोकना उचित नहीं होगा। इस तरह के कदम की आर्थिक चुनौती से निपटने के लिए उन्हें पहले वित्तीय सहायता देने की जरूरत होगी।

बिरोल ने ऊर्जा, पर्यावरण एवं जल परिषद (सीईईडब्ल्यू) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि भारत जैसे विकासशील देश अपनी 60 प्रतिशत ऊर्जा जरूरत के लिए कोयले पर निर्भर हैं। कोयला और अन्य संबद्ध क्षेत्र इन देशों में रोजगार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने भारत के इस रुख का समर्थन किया कि वह वैश्विक स्तर पर प्रदूषण के लिए जिम्मेदार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि आज जो जलवायु परिवर्तन का मुद्दा है, वह कॉर्बन उत्सर्जन की वजह से है। यह करीब 100 साल से मुद्दा है।

उन्होंने कहा कि कई आधुनिक देश औद्योगिकीकरण और आमदनी के इस स्तर पर कोयले का काफी इस्तेमाल कर पहुंचे हैं। ये देश हैं अमेरिका, यूरोप और जापान।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब