लाइव न्यूज़ :

ढाई वर्षो में किसानों को 11,418 करोड़ रुपये के बीमा का भुगतान किया गया: राजस्थान के कृषि मंत्री

By भाषा | Updated: July 1, 2021 21:46 IST

Open in App

जयपुर, एक जुलाई राजस्थान के कृषि मंत्री लालचंद कटारिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि पिछले ढाई वर्षों के दौरान राज्य में किसानों को उनके 11,418 करोड़ रुपये के बीमा दावों का भुगतान किया गया है।

कटारिया ने यह जानकारी यहां एक कार्यक्रम से इतर दी जहां उन्होंने फसल बीमा योजनाओं को बढ़ावा देने के लिए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में 69 लाख फसल पॉलिसियों की तुलना में किसानों को 11,418 करोड़ रुपये के बीमा दावों का भुगतान किया गया है। खरीफ 2020 तक के लगभग सभी बीमा दावों का भुगतान किसानों को कर दिया गया है। साथ ही रबी 2020-21 तक राज्य के शेयर प्रीमियम को भी मंजूरी दे दी गई है।

उन्होंने अधिकारियों को बीमा योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए ताकि अधिक से अधिक किसान इसका लाभ उठा सकें।

कटारिया ने कहा कि राज्य स्तर से 38 प्रचार वाहनों को झंडी दिखाकर रवाना किया गया है जो सभी जिलों में फसल बीमा योजना को बढ़ावा देंगे। इसके अलावा 300 से अधिक वाहन जिला मुख्यालय से भी भेजे गए हैं।

उन्होंने कहा कि खरीफ 2021 के लिए 14 अधिसूचित फसलों के लिए फसल बीमा शुरू हो गया है और अंतिम तिथि 31 जुलाई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब