लाइव न्यूज़ :

अंतरिम बोर्ड के समक्ष निपटान के लिए आयकर अधिकारियों को 30 सितंबर तक आवेदन स्वीकार करने का निर्देश

By भाषा | Updated: September 29, 2021 13:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 सितंबर आयकर विभाग ने एक आदेश जारी कर अधिकारियों से लंबित कर मामलों के निपटान के लिए 30 सितंबर तक आवेदन स्वीकार करने को कहा है।

2021-22 के बजट में, वित्त अधिनियम के माध्यम से आयकर अधिनियम, 1961 के प्रावधानों में संशोधन किया गया जिसके तहत आयकर निपटान आयोग (आईटीएससी) ने एक फरवरी, 2021 से काम करना बंद कर दिया।

इसके अलावा, यह भी प्रावधान किया गया है कि एक फरवरी, 2021 को या उसके बाद निपटान के लिए कोई आवेदन दायर नहीं किया जा सकता है। इसी तारीख को वित्त विधेयक, 2021 लोकसभा में पेश किया गया था।

सरकार ने 31 जनवरी, 2021 तक लंबित निपटान आवेदनों के निपटारे के लिए एक अंतरिम निपटान बोर्ड का गठन किया था।

इसके बाद, वित्त मंत्रालय को अभ्यावेदन मिले थे कि कई करदाता एक फरवरी को आईटीएससी के समक्ष निपटान के लिए अपना आवेदन दाखिल करने के आखिरी चरणों में थे।

ऐसे करदाता जो 31 जनवरी, 2021 तक आवेदन दाखिल करने की पात्रता रखते थे लेकिन वित्त अधिनियम, 2021 के तहत आईटीएससी के काम करना बंद करने की वजह से इसे दाखिल नहीं कर पाए, उन्हें राहत प्रदान करने के लिए आयकर विभाग ने इस महीने की शुरुआत में फैसला लिया कि करदाताओं द्वारा अंतरिम बोर्ड के समक्ष 30 सितंबर, 2021 तक निपटान के लिए आवेदन दायर किया जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में अपने निर्णयों के लिए याद किए जाएंगे नीतीश कुमार, नई सरकार के लिए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की होगी बड़ी चुनौती

भारतबिहार के मुख्यमंत्री की घोषणा कल, 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण समारोह, सीएम की रेस में सबसे आगे यह चेहरा

बॉलीवुड चुस्कीपाकिस्तान में US-ईरान बातचीत के बाद, नेटिज़न्स ने पूछा, ‘होटल का बिल कौन भरेगा?’ परेश रावल ने दिया मजेदार जवाब

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया निर्णायक मोड़ पर, 14-15 अप्रैल होगा अहम दिन, पीएम मोदी के भी भाग लेने की संभावना, जदयू-भाजपा नेताओं के बीच अहम बैठक जारी 

क्रिकेटआखिर कब तक बुमराह उठाएंगे मुंबई इंडियंस भार?, डुप्लेसी ने कहा- केवल 4 ओवर करते बूम-बूम, आखिर 16 ओवर पर सोचे हार्दिक?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग