लाइव न्यूज़ :

बुनियादी ढांचा क्षेत्र का उत्पादन मई में 16.8 प्रतिशत बढ़ा

By भाषा | Updated: June 30, 2021 18:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 जून बुनियादी क्षेत्र के आठ उद्योगों का उत्पादन मई माह के दौरान एक साल पहले के मुकाबले 16.8 प्रतिशत बढ़ा। यह वृद्धि पिछले साल का निम्न तुलनात्मक आधार होने और प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पादों, इस्पात, सीमेंट और बिजली उत्पादन में तेजी आने से हासिल हुई। बुधवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई है।

पिछले साल मई में कोविड- 19 संक्रमण प्रसार पर नियंत्रण के लिये लागू देशव्यापी लॉकडाउन के कारण इन आठ बुनियादी उद्योगों के उत्पादन में 21.4 प्रतिशत की बडी गिरावट दर्ज की गई थी। इस साल मार्च में इन उद्योगों में 11.4 प्रतिशत और अप्रैल महीने में 60.9 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की गई। अप्रैल 2021 में हासिल ऊंची वृद्धि की भी प्रमुख वजह एक साल पहले का तुलनात्मक आधार काफी नीचे रहना है। अप्रैल 2020 में भी देशव्यापी लॉकडाउन के कारण कारोबारी गतिविधियां पूरी तरह से बंद रही थी।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक मई21 में बुनियादी क्षेत्र के उद्योगों में प्राकृतिक गैस का उत्पादन 20.1 प्रतिशत, रिफाइनरी उत्पादों का उत्पादन 15.3 प्रतिशत, इस्पात उत्पादन एक साल पहले मई के मुकाबले इस साल मई में 59.3 प्रतिशत, सीमेंट का 7.9 प्रतिशत, बिजली उत्पादन 7.3 प्रतिशत बढ़ा है। वही पिछले साल इन क्षेत्रों में मई महीने में उत्पादन क्रमश: 16.8 प्रतिशत, 21.3 प्रतिशत, 40.4 प्रतिशत, 21.4 प्रतिशत और 14.8 प्रतिशत घटा था। यही वजह है कि पिछले साल की बड़ी गिरावट के ऊपर इस साल उत्पादन में अच्छी वृद्धि दिख रही है।

कोयला उत्पादन में भी मई 2021 में 6.9 प्रतिशत वृद्धि रही जबकि पिछले साल इसमें 14 प्रतिशत गिरावट रही थी। दूसरी तरफ उर्वरक और कच्चे तेल में मई में गिरावट दर्ज की गई।

चालू वित्त वर्ष के शुरुआती दो माह अप्रैल और मई में आठ बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर 35.8 प्रतिशत रही जबकि पिछले साल इन दोनों महीनों में उत्पादन 29.4 प्रतिशत घटा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

क्रिकेटवानखेड़े में छक्के-चौकों की बरसात, MI के खिलाफ RCB ने बनाए 240 रन, सॉल्ट, कोहली और रजत पाटीदार जड़े अर्धशतक

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?