लाइव न्यूज़ :

उद्योग निकायों का ओडिशा सरकार से लौह अयस्क की पहले खरीद के अधिकार को बहाल करने की मांग

By भाषा | Updated: July 3, 2021 21:36 IST

Open in App

भुवनेश्वर तीन जुलाई ओडिशा के इस्पात उद्योग संघों ने लौह अयस्क के दामों में तेजी और कमी के बीच कच्चे माल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार से राज्य में उत्पादित लौह-अयस्क के पहले खरीद अधिकार को बहाल करने का आग्रह किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) ने कहा कि लौह अयस्क का बड़ी मात्रा में दूसरे राज्यों को होने वाले निर्यात ओडिशा में उद्योगों के लिये इसकी कमी और कीमतों में उछाल का मुख्य कारण बन गया है।

इसके अलावा कई उद्योग निकायों समेत मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (पीएमएआई) और उड़ीसा स्पंज आयरन मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (ओएसआईएमए) ने संकट से उबरने के लिए राज्य सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है।

सीआईआई ने इस्पात और खान विभाग के प्रमुख सचिव को लिखे पत्र में कहा, ‘‘लौह और इस्पात उद्योग हाल में लौह अयस्क के कम उत्पादन, बड़े पैमाने पर अंतरराज्यीय प्रेषण और इस प्रकार कीमतों में तेजी से वृद्धि के कारण बड़ी चुनौतियों का सामना कर रहा है।’’

उसने कहा कि जिन कंपनियों ने राज्य में संयंत्र लगाकर मूल्यवर्धित उद्योगों में भारी निवेश किया है। उन्हें कच्चे माल की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है।

उद्योग निकाय ने कहा, ‘‘अयस्क की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए राज्य स्थित उद्योगों के लिये लौह अयस्क की पहली खरीद के अधिकार को बहाल करने की तत्काल आवश्यकता है।’’

उद्योग संगठनों ने कर्नाटक की तरह ओडिशा में भी राज्य के बाहर अयस्क भेजने पर पूरी तरह प्रतिबन्ध लगाने की मांग की है। जिससे इस कच्चे माल से जुड़े उद्योग कोविड-19 के दौरान बिना किसी बाधा के चल सकें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब