लाइव न्यूज़ :

उद्योग संघों ने ई-कॉमर्स नियमों के मसौदे पर टिप्पणियों के लिए और समय मांगा

By भाषा | Updated: July 3, 2021 20:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन जुलाई उद्योग संघों ने सरकार से ई-कॉमर्स नियमों के मसौदे पर टिप्पणियां भेजने की समयसीमा को छह जुलाई से आगे बढ़ाने का आग्रह किया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उद्योग संगठनों तथा उपभोक्ता मामलों के विभाग के बीच विचार-विमर्श के बाद उद्योग के प्रतिनिधियों ने इस समयसीमा को छह जुलाई से आगे बढ़ाने की मांग की है।

सूत्रों के अनुसार, कुछ प्रतिनिधियों का विचार है कि प्रस्तावित दिशानिर्देशों से उपभोक्ताओं को कोई मदद नहीं मिलेगी और ऑनलाइन तथा ऑफलाइन विक्रेताओं के बीच समरूपता के अभाव में उपभोक्ताओं तथा सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उपक्रमों (एमएसएमई) का हित प्रभावित होगा।

उपभोक्ता संरक्षण (ई-कॉमर्स) नियम, 2020 में धोखाधड़ी वाली सस्ती बिक्री पर रोक, गलत तथ्यों के आधार पर पर बिक्री तथा मुख्य अनुपाल अधिकारी/शिकायत समाधान अधिकारी की नियुक्ति आदि प्रमुख संशोधनों का इसमें प्रस्ताव किया गया है।

इन संशोधन प्रस्तावों पर सार्वजनिक तौर पर 6 जुलाई तक टिप्पणियां और सुझाव मांगे गये हैं।

इसके अलावा अन्य संशोधनों में सरकार ने भारत में परिचालन की मंशा रखने वाली प्रत्येक ई-कॉमर्स इकाई के लिए उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग (डीपीआईआईटी) के पास पंजीकरण को अनिवार्य करने का प्रस्ताव किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब