लाइव न्यूज़ :

कोरोना से लड़ने में मुकेश अंबानी ने दिए 500 करोड़ रुपये, 50 लाख लोगों को खाना भी खिलाएंगे

By अनुराग आनंद | Updated: March 30, 2020 21:09 IST

रिलायंस इंडस्ट्री ने भी पीएम केयर फंड में 500 करोड़ देने की घोषणा की है। 

Open in App
ठळक मुद्देरिलायंस महाराष्ट्र और गुजरात मुख्यमंत्री राहत कोष में भी 5-5 करोड़ रु देगी।रिलायंस कंपनी की ओर से 5 लाख लोगों को अगले 10 दिनों तक खाना भी मुहैया कराया जाएगा।

नई दिल्ली: कोरोना महामारी से लड़ने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने पिछले दिनों पीएम केअर फंड में लोगों से दान देने की अपील की थी। इसके बाद अक्षय कुमार व रतन टाटा समेत कई लोगों ने इसमें करोड़ों रुपए दान किए थे। इसी क्रम में अब रिलायंस इंडस्ट्री ने भी पीएम केयर फंड में 500 करोड़ देने की घोषणा की है। 

इसके अलावा रिलायंस महाराष्ट्र और गुजरात मुख्यमंत्री राहत कोष में भी 5-5 करोड़ रु देगी। साथ ही कंपनी की ओर से 5 लाख लोगों को अगले 10 दिनों तक खाना भी मुहैया कराया जाएगा। यानी 50 लाख के करीब खानों का इंतजाम किया जा रहा है। इससे पहले रिलायंस फाउंडेशन ने 100 बिस्तरों का पहला कोवड-19 अस्पताल भी जरूरत पड़ने पर मात्र 2 हफ्तों में तैयार किया था। 

रिलायंस 1 लाख मास्क और हजारों की संख्या में PPE पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट भी तैयार कर रहा है। ताकि देश के स्वास्थ्यकर्मियों का ख्याल रखा जा सके। इमरजेंसी वाहनों में फ्री ईंधन और डबल डेटा की रिलायंस पहले से ही उपलब्ध करा रहा है।

जानें रिलायंस कंपनी ने कोरोना वायरस महामारी से लड़ने के लिए क्या-क्या दिया है- प्रधानमंत्री राहत कोष 500 करोड़ रु   महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष 5 करोड़ रुगुजरात मुख्यमंत्री राहत कोष 5 करोड़ रु100 बिस्तरों का कोविड-19 अस्पताल पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट (PPE) 5 लाख जरूरतमंदों को अगले 10 दिन का खाना (50 लाख खाने)रोजाना 1 लाख फेस मास्क का उत्पादन 

श्री मुकेश अंबानी ने कंपनी की ओर से इस घोषणा के बाद ये कहा- रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक श्री मुकेश अंबानी ने कहा, हमें विश्वास है कि भारत कोरोनो वायरस की आपदा पर जल्द से जल्द विजय प्राप्त कर लेगा। रिलायंस इंडस्ट्रीज की पूरी टीम संकट की इस घड़ी में देश के साथ है और कोविड-19 के खिलाफ इस लड़ाई को जीतने के लिए सब कुछ करेगी। इसके साथ ही रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक चेयरपर्सन श्रीमती नीता अंबानी ने कहा, ''जैसे राष्ट्र कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिए एकजुट है, वैसे ही रिलायंस फाउंडेशन अपने देशवासियों और महिलाओं के साथ मजबूती से खड़ा हैं, खासकर उन लोगों के लिए जो पहली पंक्ति में इससे लड़ रहे हैं। हमारे डॉक्टरों और कर्मचारियों ने भारत का पहला कोविड-19 अस्पताल स्थापित करने में मदद की है और हम कोविड-19 की स्क्रीनिंग, परीक्षण, रोकथाम और उपचार में सरकार का सहयोग करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

टॅग्स :रिलायंसपीएम केयर्स फंडनरेंद्र मोदीनीता अंबानीमुकेश अंबानी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?