लाइव न्यूज़ :

इंडस टावर्स को पहली तिमाही में 1,415 करोड़ रुपये का मुनाफ़ा

By भाषा | Updated: July 30, 2021 00:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली 29 जुलाई मोबाइल टावर कंपनी इंडस टावर्स ने बृहस्पतिवार को बताया कि 30 जून, 2021 को समाप्त तिमाही में उसका कर प्रावधान के बाद एकीकृत मुनाफा 1,415 करोड़ रुपये रहा।

इंडस टावर्स को पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कर के बाद 1,121 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था।

कंपनी की चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के दौरान एकीकृत आय 6,797 करोड़ रुपये रही। जो इससे पिछले वर्ष की समान अवधि में 6,086 करोड़ रुपये थी।

इंडस टावर्स के प्रबंध निदेशक एवं मुख्‍य कार्यपालक अधिकारी बिमल दयाल ने कहा, ‘‘वित्तीय वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर का सामना करना पड़ा। जिसने देशभर में जीवन और आजीविका को प्रभावित किया। दूसरी ओर कई राज्यों में भीषण चक्रवात ने भी प्रभावित किया।’’

उन्होंने कहा कि इन सभी चुनातियों के बावजूद कंपनी ने देश और समाज के लिए समर्थन सुनिश्चित करना जारी रखा और कंपनी ने तिमाही के दौरान मजबूत वित्त प्रदर्शन किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब