लाइव न्यूज़ :

मई में भारत के पाम तेल का आयात 48 प्रतिशत बढ़कर 7.69 लाख टन

By भाषा | Updated: June 14, 2021 21:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जून उद्योग निकाय सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन (एसईए) ने सोमवार को कहा कि इस साल मई में भारत का पाम तेल का आयात 48 प्रतिशत बढ़कर 7,69,602 टन रहा।

मई 2020 में 4,00,506 टन पाम तेल का आयात किया गया था।

इस साल मई में कुल वनस्पति तेल आयात 68 प्रतिशत बढ़कर 12.49 लाख टन हो गया, जो एक साल पहले की इसी अवधि में 7.43 लाख टन था।

वनस्पति तेल आयात में पाम तेल का हिस्सा 60 प्रतिशत से अधिक का है।

एसईए ने एक बयान में कहा कि पाइपलाइन में कम स्टॉक होने और इससे पहले के महीनों में कम आयात होने तथा लॉकडाऊन के खुलने के बाद मांग में हुई वृद्धि के कारण मई में वनस्पति तेल का आयात पिछले महीने की तुलना में 19 प्रतिशत बढ़ गया। पूर्ण लॉकडाउन होने के कारण मई 2020 के दौरान आयात बेहद प्रभावित हुआ था।

एसईए के आंकड़ों के मुताबिक कच्चे पाम तेल (सीपीओ) का आयात इस साल मई में 53 प्रतिशत बढ़कर 7.55 लाख टन हो गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 3.60 लाख टन था।

इसी अवधि में कच्चे पाम कर्नेल तेल (सीपीकेओ) का आयात पहले के 7,905 टन से 33.51 प्रतिशत बढ़कर 11,894 टन रहा।

आरबीडी पामोलिन का आयात इस साल मई में घटकर 2,075 टन रह गया, जो एक साल पहले 32,050 टन था।

हल्के तेलों में, सूरजमुखी तेल का आयात मई में बढ़कर 1,75,759 टन हो गया, जो पिछले साल की समान अवधि में 1,33,688 टन था। इसी तरह सोयाबीन तेल का आयात पहले के 1,86,782 टन से बढ़कर 2,67,781 टन हो गया।

एसईए के अनुसार, सूरजमुखी तेल की उच्च कीमत ने इसके आयात को हतोत्साहित किया, जबकि सोयाबीन तेल के आयात में 2020-21 तेल वर्ष की नवंबर-मई अवधि के दौरान मामूली सुधार हुआ।

सीपीओ के निर्यात में मलेशिया की हिस्सेदारी बढ़ी है, जबकि उक्त अवधि में इंडोनेशिया की हिस्सेदारी घटी है।

एसईए ने कहा कि विभिन्न बंदरगाहों पर खाद्य तेलों का भंडार इस साल एक जून को 1.51 लाख टन बढ़कर 19.60 लाख टन हो गया, जो पिछले महीने में 18.09 लाख टन था।

भारत मुख्य रूप से इंडोनेशिया और मलेशिया से पाम तेल का आयात करता है, और अर्जेंटीना से सोयाबीन तेल सहित कच्चे नरम तेल की कम मात्रा में आयात करता है। सूरजमुखी का तेल यूक्रेन और रूस से आयात किया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब