लाइव न्यूज़ :

भारत का आनलाइन उपभोक्ता बाजार 2030 तक 800 अरब डॉलर की हो जाएगा : रेडसीयर

By भाषा | Updated: June 30, 2021 23:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 जून कंसल्टेंसी कंपनी रेडसीयर के अनुसार भारत की उपभोक्ता डिजिटल- अर्थव्यवस्था 2030 तक 800 अरब डॉलर की हो जाएगी। 2020 में यह 85-90 अरब डॉलर का बाजार था। इसकी मुख्य वजह देश में ई-कॉमर्स और डिजिटल शिक्षा-प्रौद्योगिकी जैसी ऑनलाइन सेवाओं की बढ़ती लोकप्रियता है।

साथ ही भारत का ऑनलाइन खुदरा बाजार भी 2021 में 55 अरब डॉलर और 2030 तक 350 अरब डॉलर का आंकड़ा छूने के साथ अमेरिका और चीन के बाद दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा बाजार बन जाएगा। इसके साथ ही किराना कारोबार भी 2030 तक करीब 1,500 अरब डॉलर तक पहुचने का अनुमान है।

रेडसीयर के 'ग्राउंड जीरो 5.0' कार्यक्रम में यह जानकारी साझा की गयी।

कंपनी के संस्थापक और सीईओ अनिल कुमार ने कहा, "आज 50 प्रतिशत से ज्यादा ग्राहक कहते हैं कि वे सुविधा की वजह से ऑनलाइन सेवाओं का इस्तेमाल करते हैं। कुछ साल पहले, करीब 70 प्रतिशत ग्राहक कहते थे कि उनके इस्तेमाल की मुख्य वजह कीमतों में छूट है, लेकिन कोविड आने के साथ डिजिटल सेवाओं ने निस्संदेह रूप से ग्राहकों की काफी सेवा की है। यह बात ग्राहकों की संतुष्टि और अपनी जरूरतों को पूरा करने के महत्वपूर्ण साधन के रूप में डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल जारी रखने की इच्छा से साफ झलकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 6 की मौत

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब