लाइव न्यूज़ :

भारत में इस साल धीमी रहेगी विकास दर, IMF ने 2023 में 6.1% रहने का जताया अनुमान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 31, 2023 09:03 IST

उभरते बाजार और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं के लिए विकास में मामूली वृद्धि 2022 में 3.9 प्रतिशत से 2023 में 4 प्रतिशत होने का अनुमान लगाया गया है, जबकि उन्नत अर्थव्यवस्थाओं में इस वर्ष 2.7 प्रतिशत से 1.2 प्रतिशत और अगले साल 1.4 प्रतिशत की गिरावट की उम्मीद है। 

Open in App
ठळक मुद्देIMF ने मंगलवार 'विश्व आर्थिक विकास' पर अपने नवीनतम अनुमान जारी किए।इसके मुताबिक, 2024 में भारत के फिर से 6.8 प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद जताई है।मौजूदा अनुमानों के साथ भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना हुआ है।

नई दिल्लीः भारत की विकास दर धीमी पड़ सकती है। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने मंगलवार को 'विश्व आर्थिक विकास' पर अपने नवीनतम अनुमान जारी किए जिसमें  2023 में 6.1 प्रतिशत रहने की बात कही है जो  2022 में 6.8 प्रतिशत से था। लेकिन वित्त वर्ष 2024 में भारत के फिर से 6.8 प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद भी जताई है।

अगले वित्त वर्ष में वैश्विक अर्थव्यवस्था में 2.9 प्रतिशत की गिरावट का अनुमान है, जो चालू वित्त वर्ष में मार्च तक 3.4 प्रतिशत से कम है। इसने वित्त वर्ष 2024 में 3.1 प्रतिशत की वृद्धि की अनुमान जताया था। मौजूदा अनुमानों के साथ भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना हुआ है।

भारत के अलावा बात करें चीन की तो , कोविड -19 प्रतिबंधों में ढील के बीच 2023 में चीन में विकास दर बढ़कर 5.2 प्रतिशत होने का अनुमान है। लेकिन 2024 में फिर 4.5 प्रतिशत तक की गिरावट की उम्मीद है। 2023 में चीन और भारत का वैश्विक विकास में लगभग आधा हिस्सा है। 

उभरते बाजार और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं के लिए विकास में मामूली वृद्धि 2022 में 3.9 प्रतिशत से 2023 में 4 प्रतिशत होने का अनुमान लगाया गया है, जबकि उन्नत अर्थव्यवस्थाओं में इस वर्ष 2.7 प्रतिशत से 1.2 प्रतिशत और अगले साल 1.4 प्रतिशत की गिरावट की उम्मीद है।  बढ़ती ब्याज दरों के बीच अगले वित्तीय वर्ष में अमेरिका में विकास दर घटकर 1.4 प्रतिशत रह जाएगी। यूक्रेन में युद्ध, ऊर्जा संकट और कड़ी मौद्रिक नीति के बीच यूरो क्षेत्र चालू वित्त वर्ष में 3.5 प्रतिशत से 2023 में 0.7 प्रतिशत तक गिरने का अनुमान है।

टॅग्स :इकॉनोमी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारतेज आर्थिक विकास के साथ उन्नत परमाणु हथियारों से सुसज्जित मजबूत सैन्य शक्ति बनने की आवश्यकता

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबारडूबते डेल्टा और संकट में देश का भविष्य?, देश की खाद्य सुरक्षा और अर्थव्यवस्था की रीढ़

कारोबारअर्थव्यवस्था 7.8 प्रतिशत की दर से बढ़ी, देश की रफ्तार तेज

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो