लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी ब्रोकरेज कंपनी गोल्डमैन साक्स का अनुमान, लॉकडाउन हटने के बाद 20 फीसदी बढ़ सकती है भारत की GDP

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 22, 2020 10:52 IST

कई एजेंसियां भारतीय अर्थव्यवस्था में गिरावट आने का अनुमान लगा रही हैं। प्रधानमंत्री के 20 लाख करोड़ रुपये का पैकेज देने के बाद भी उन्हें गिरावट की आशंका बनी हुई है।

Open in App
ठळक मुद्दे लॉकडाउन के कारण आर्थिक गतिविधियों के लगातार बंद रहने की वजह से भारत में यह स्थिति बनी हुई है।गोल्डमैन साक्स का कहना है कि जैसी भारत में कामकाज शुरू होगा जीडीपी सुधरेगा।

नई दिल्ली: अमेरिका की ब्रोकरेज कंपनी गोल्डमैन साक्स के मुताबिक लॉकडाउन के बाद भारत की जीडीपी में 20 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है। गोल्डमैन साक्स के भविष्यवाणियों के अनुसार भारत की सकल घरेलू उत्पाद (GDP) 2020 की तीसरी तिमाही में  20 प्रतिशत तक बढ़ सकती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में लॉकडाउन के बाद आर्थिक स्तिथि में सुधाए आएगी। 

रिपोर्ट में बताया गया है कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही (जनवरी- मार्च) तिमाही के मुकाबले भारत का सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में 45 प्रतिशत गिर सकता है। लेकिन जैसे ही भारत में लॉकडाउन खत्म होगा जीडीपी में 20 फीसदी का उछाल देखने को मिल सकता है। 

गोल्डमैन साक्स ने पिछली रिपोर्ट में कहा था- भारतीय अर्थव्यवस्था में हो सकता है पांच प्रतिशत संकुचन

अमेरिका की ब्रोकरेज कंपनी गोल्डमैन साक्स का मानना है कि चालू वित्त वर्ष के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था में पांच प्रतिशत की गिरावट होगी है। यह भारत का एक वर्ष का सबसे खराब प्रदर्शन होगा। लॉकडाउन के कारण आर्थिक गतिविधियों के लगातार बंद रहने की वजह से यह स्थिति बनी है। उसका कहना है कि कामकाज शुरू होने पर जीडीपी सुधरेगा।

गोल्डमैन साक्स ने इससे पहले 0.4 प्रतिशत गिरावट आने का अनुमान लगाया था जिसे बाद में उसने और बढ़ा कर पांच प्रतिशत कर दिया। जापानी ब्रोकरेज कंपनी नोमुरा इसी दायरे की गिरावट का अनुमान लगाया है। गोल्डमैन साक्स के विश्लेषक ने लिखा है, वर्ष 2020- 21 के दौरान पांच प्रतिशत गिरावट का अनुमान जो हमने जारी किया है वह भारत में अब तक की सभी मंदियों के मुकाबले कहीं अधिक गहरा होगा।

टॅग्स :सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी)आर्थिक पैकेजइकॉनोमीकोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारतेज आर्थिक विकास के साथ उन्नत परमाणु हथियारों से सुसज्जित मजबूत सैन्य शक्ति बनने की आवश्यकता

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबारडूबते डेल्टा और संकट में देश का भविष्य?, देश की खाद्य सुरक्षा और अर्थव्यवस्था की रीढ़

कारोबारअर्थव्यवस्था 7.8 प्रतिशत की दर से बढ़ी, देश की रफ्तार तेज

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?