लाइव न्यूज़ :

इस साल त्यौहारी मौसम में भारतीयों की रुचि चीन निर्मित उत्पादों के प्रति घटी : सर्वेक्षण

By भाषा | Updated: November 16, 2020 18:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 नवंबर इस साल त्यौहारी खरीद के दौरान भारतीय ग्राहकों में ‘चीन में निर्मित’ वस्तुओं के प्रति रूझान में गिरावट देखी गयी। मात्र 29 प्रतिशत लोगों ने ही चीन में निर्मित वस्तुओं को लेकर बाजार में पूछ-ताछ की।

ऑनलाइन मंच लोकलसर्किल्स के सर्वेक्षण के अनुसार पिछले साल बाजार में करीब 48 प्रतिशत लोगों ने त्यौहारी मौसम के दौरान चीनी उत्पादों को लेकर पूछताछ की थी।

कंपनी ने 14000 से अधिक लोगों के बीच यह सर्वेक्षण किया है। पिछले साल भी लोगों से लगभग समान सवाल करके सर्वेक्षण के निष्कर्ष निकाले गए थे।

कंपनी के संस्थापक और चेयरमैन सचिन तापड़िया ने एक बयान में कहा, ‘‘ नवंबर 2019 में ग्राहकों से समान सवाल किए गए थे और 48 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने त्यौहारी मौसम में चीनी उत्पाद खरीदने की बात कही थी। इस साल यह आंकड़ा घटकर 29 प्रतिशत रह गया। सालाना आधार पर देखा जाए तो यह 40 प्रतिशत की गिरावट है।’’

इन 29 प्रतिशत में से 71 प्रतिशत ने कहा कि उन्होंने इस बार कोई जान बूझ कर या अपना मन बनाकर चीन विनिर्मित माल नहीं खरीदा। लेकिन 66 प्रतिशत ने यह जरूरी करा कि वे कम पैसे में खरीदारी करना चाहते थे इस लिए उन्होंने चीन का माल ले लिया।

यह सर्वेक्षण देश के 204 शहरों में 10 से 15 नवंबर के बीच किया गया।

इस साल जून में पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीनी फौजों की घुस-पैठ रोकने के दौरान संघर्ष में 20 भारतीय सैनिकों के वीरगति प्राप्त होने के बाद से भारत में चीन विरोधी भावना जगी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हराया, सूर्यवंशी के शतक पर भारी ईशान किशन की पारी

भारत'जेल में होंगे या ऊपर होंगे': राजनाथ सिंह ने पश्चिम बंगाल में 'गुंडों' को दी कड़ी चेतावनी

भारत25 अप्रैल साल 2026 का सबसे गर्म दिन?, दिल्ली भीषण गर्मी, तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस?, सामान्य से 5.1 डिग्री और 24 अप्रैल के तापमान से 1 डिग्री अधिक

क्रिकेटकेएल राहुल-वैभव सूर्यवंशी खाते में 357-357 रन?, आखिर किसके पास ऑरेंज कैप, कौन मारेगा बाजी?

भारतMaharashtra: नागपुर डीएम ऑफिस में राजस्व सहायक ₹5 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनौकरी पर आफत?, मेटा और माइक्रोसॉफ्ट में 20,000 से अधिक छंटनी, दुनिया भर में कई कंपनी लेऑफ के लिए तैयार?

कारोबारसौभाग्यशाली मानता हूं मुझे मध्य प्रदेश की सेवा का अवसर मिला, एमपी सीएम मोहन यादव ने कहा-आपका सुख ही मेरा सुख है और आपका दुख ही मेरा दुख?

कारोबारRBI ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, ग्राहकों और उनकी जमा राशि का क्या होगा?

कारोबारGold Rate Today: 24 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,54,620 प्रति 10 ग्राम

कारोबारIndia-Maldives: संकट में पड़ोसी देश मालदीव और राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू?, मोदी सरकार ने 30 अरब रुपये की मदद दी?, 2012 से अब तक कुल 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर का समर्थन