लाइव न्यूज़ :

भारतीय शेयर बाजार ने हॉन्ग कॉन्ग को पछाड़ा, वैश्विक स्तर पर प्राप्त किया चौथा स्थान

By आकाश चौरसिया | Updated: January 23, 2024 10:53 IST

भारतीय शेयर बाजार ने पहली बार 5 दिसंबर, 2023 में 4 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर का मार्केट कैप हासिल किया था। ये बढ़त भारतीय स्टॉक मार्केट को पिछले 4 साल में हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय शेयर बाजार हॉन्ग कॉन्ग को पछाड़ कर चौथा बड़ा वैश्विक मार्केट बन गया हैशेयर मार्केट में भारतीय एक्सचेंज पर सूचीबद्ध शेयर का मूल्य 4.33 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर पहुंचाहॉन्ग-कॉन्ग के संयुक्त रूप से लिस्टेड शेयर का संयुक्त मूल्य 4.29 अमेरिकी डॉलर

नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार ने हॉन्ग कॉन्ग को पछाड़ कर चौथा बड़ा वैश्विक मार्केट बन गया है। इस बात की जानकारी ब्लूमबर्ग ने दी है। सोमवार को बंद हुए शेयर मार्केट के अनुसार भारतीय एक्सचेंज पर सूचीबद्ध शेयर का एकत्रित मूल्य 4.33 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया। वहीं, हॉन्ग-कॉन्ग के संयुक्त रूप से लिस्टेड शेयर का संयुक्त मूल्य 4.29 अमेरिकी डॉलर है। 

भारतीय शेयर बाजार ने पहली बार 5 दिसंबर, 2023 को 4 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर का मार्केट कैप हासिल किया था। ये बढ़त भारतीय स्टॉक मार्केट को पिछले 4 साल में हुई है। पिछले 12 महीने उन निवेशकों के लिए शानदार रहे हैं जिन्होंने भारतीय शेयरों में अपना पैसा लगाया। हालांकि कुछ उथल-पुथल रही है, वर्ष 2023 ने शेयर बाजार के निवेशकों को अच्छा मौद्रिक लाभांश दिया। 2023 में ही सेंसेक्स और निफ्टी में भी 17-18 फीसदी की बढ़त देखी गई थी और जबकि, 2022 में इन्हें महज 3-4 फीसदी का फायदा हुआ।

पहले 3 स्टॉक मार्केटवहीं, पहले तीन स्टॉक मार्केट की बात की जाए तो इसमें अमेरिका, चीन और जापान का स्थान आता है। अनुमानित डेटा के मुताबिक, पिछले कुछ सालों में हॉन्ग-कॉन्ग के हेंस सेंगे इंडेक्स में 32-33 फीसदी की गिरावट आई है। 

जीडीपी की वृद्धि का अनुमान लगाया है, इसमें मुद्रास्फीति का भी प्रबंधनीय स्तर रहने वाला है। इसके साथ ही सरकार की स्थिरता और संकेत कि दुनिया भर में केंद्रीय बैंकों ने अपनी मौद्रिक नीति को सख्ती से अपनाया और इसी का परिणाम रहा कि भारत की सुनहरी तस्वीर देखने को मिल सकती है। इसी कारण कई एजेंसियों ने कहती आई हैं कि भारत का भविष्य उज्जवल है और सबसे तेजी के साथ भारत की इकोनॉमी बढ़ने की उम्मीद जताई है। इस बात की जानकारी फ्री प्रेस जनरल की रिपोर्ट में है। 

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट की मानें तो कोरोना वायरस के बढ़ने से चीन की तरफ निवेशकों का रुझान कम हुआ और इसका विकल्प भारत की तरफ बढ़ा। इससे हुआ ये कि वैश्विक निवेशकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई और इसके साथ केंद्र सरकार के स्तर पर स्थिरता भी बड़ा कारण है। 

टॅग्स :शेयर बाजारहॉन्ग कॉन्गचीनअमेरिकाChinaAmerica
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी