लाइव न्यूज़ :

Indian Railways Tatkal Booking Time 2025: 1 जुलाई से बदलाव, आधार नहीं तो टिकट नहीं?, सभी जोन को रेलवे ने किया अलर्ट, जानें गाइडलाइन

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 11, 2025 15:47 IST

Indian Railways Tatkal Booking Time 2025:रेल मंत्रालय ने कहा है कि एक जुलाई 2025 से ‘तत्काल’ योजना के तहत वह उपयोगकर्ता ही टिकट बुक कर सकेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देआधार के जरिये सत्यापन कराया हो। परिपत्र में सभी जोन को सूचित कियाओटीपी प्रमाणीकरण भी अनिवार्य कर दिया जाएगा।

नई दिल्लीः भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने तत्काल आरक्षण योजना में कई बदलाव करने जा रही है। नया नियम 1 जुलाई 2025 से लागू हो जाएगा। यात्रियों को बेईमान/दलालों के चंगुल से बचाने के लिए बदलाव कर रही है। दिसंबर 1997 में शुरू की गई तत्काल टिकट नियमों को यात्रा के दौरान यात्री अनुभव को बेहतर बनाने के लिए कई बार संशोधित किया गया है। भारतीय रेलवे तत्काल ट्रेन टिकट बुकिंग 2025 तत्काल टिकट किसी भी स्थान से बुक किए जा सकते हैं। रेल मंत्रालय ने कहा है कि एक जुलाई 2025 से ‘तत्काल’ योजना के तहत वह उपयोगकर्ता ही टिकट बुक कर सकेंगे।

जिन्होंने आधार के जरिये सत्यापन कराया हो। मंत्रालय ने 10 जून 2025 के एक परिपत्र में सभी जोन को सूचित किया कि यह निर्णय "यह सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है कि ‘तत्काल’ योजना का लाभ आम उपयोगकर्ताओं को मिले।" मंत्रालय ने कहा, "01 जुलाई 2025 से ‘तत्काल’ योजना के तहत टिकट भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) की वेबसाइट/इसके ऐप के माध्यम से केवल वह उपयोगकर्ता ही बुक कर सकेंगे, जिन्होंने आधार के जरिये सत्यापन कराया हो।" इसके बाद, 15 जुलाई 2025 से ‘तत्काल’ बुकिंग के लिए आधार-आधारित ओटीपी प्रमाणीकरण भी अनिवार्य कर दिया जाएगा।

परिपत्र में कहा गया है, “ ‘तत्काल’ टिकट भारतीय रेलवे के कम्प्यूटरीकृत पीआरएस (यात्री आरक्षण प्रणाली) काउंटरों/अधिकृत एजेंटों के माध्यम से बुकिंग के लिए तभी उपलब्ध होंगे, जब सिस्टम द्वारा उत्पन्न ओटीपी का सत्यापन होगा, जो बुकिंग के समय उपयोगकर्ताओं द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा।

इसे भी 15 जुलाई 2025 तक लागू कर दिया जाएगा।” परिपत्र में यह भी कहा गया है कि भारतीय रेलवे के अधिकृत टिकटिंग एजेंट को ‘तत्काल’ बुकिंग की खिड़की खुलने के पहले 30 मिनट के दौरान “ओपनिंग डे तत्काल” टिकट बुक करने की अनुमति नहीं होगी।

खास तौर पर, उन्हें सुबह 10 बजे से 10.30 बजे तक वातानुकूलित श्रेणियों के लिए और सुबह 11 बजे से 11.30 बजे तक गैर-वातानुकूलित श्रेणियों के लिए ‘तत्काल’ टिकट बुक करने से प्रतिबंधित किया जाएगा।” मंत्रालय ने रेलवे सूचना प्रणाली केन्द्र (सीआरआईएस) और आईआरसीटीसी को निर्देश दिया है कि वे प्रणाली में आवश्यक संशोधन करें तथा इन परिवर्तनों के बारे में सभी जोनल रेलवे को सूचित करें।

टॅग्स :भारतीय रेलआधार कार्डRailway Ministry
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम