लाइव न्यूज़ :

भारतीय मूल के वकील दिलहान पिल्लई सिंगापुर के टेमासेक के सीईओ बने

By भाषा | Updated: February 9, 2021 12:46 IST

Open in App

सिंगापुर, नौ फरवरी भारतीय मूल के शीर्ष कॉरपोरेट वकील दिलहान पिल्लई संद्रासेगारा सिंगापुर में सरकारी स्वामित्व वाले संपत्ति प्रबंधन समूह टेमासेक होल्डिंग्स के नए मुख्य कार्यपालक अधिकारी और कार्यकारी निदेशक होंगे।

संद्रासेगारा यह जिम्मेदारी सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूंग की पत्नी हो चिंग से लेंगे, जो इस पद पर 2004 से थीं।

टेमासेक होल्डिंग्स से चेयरमैन लिम बून हेंग ने कहा, ‘‘नेतृत्व परिवर्तन बोर्ड की एक रणनीतिक जिम्मेदारी है।’’

सिंगापुर के समाचार चैनल न्यूज एशिया ने मंगलवार को लिम के हवाले से बताया, ‘‘हम 2000 के दशक की शुरुआत से वार्षिक समीक्षा कर रहे हैं। इससे बोर्ड सभी घटनाओं के लिए तैयार रहने में सक्षम बनता है, जिसमें विभिन्न समय विभिन्न उत्तराधिकार विकल्प शामिल हैं।’’

उन्होंने बताया कि संद्रासेगारा एक अग्रणी कॉरपोरेट वकील हैं और वह 10 साल पहले टेमासेक से जुड़े थे।

संद्रासेगारा ने टेमासेक में कई महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं, जिसमें अमेरिका के प्रमुख के रूप में दो साल का कार्यकाल शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब