लाइव न्यूज़ :

फिर से कुलांचे भरने लगी है भारतीय अर्थव्यवस्था : गोयल

By भाषा | Updated: November 12, 2021 19:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 नवंबर वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था फिर से कुलांचे भरने लगी है और यह देश में बढ़ते निर्यात और प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के प्रवाह जैसे कई संकेतकों से स्पष्ट है।

उन्होंने कहा कि चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-अक्टूबर के दौरान वस्तुओं का निर्यात 232 अरब अमेरिकी डॉलर रहा और चालू वित्त वर्ष के पहले चार महीनों में कुल एफडीआई प्रवाह 62 प्रतिशत बढ़ा।

गोयल ने कहा कि अक्टूबर में पिछले साल इसी महीने के मुकाबले रोजगार बढ़ा है और विनिर्माण पीएमआई बढ़कर 55.9 हो गया, जबकि सेवा पीएमआई एक दशक के उच्चस्तर 58.4 पर पहुंच गया।

उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये एक सम्मेलन में कहा, ‘‘भारत फिर से कुलांचे भरने लगा है और यह दशक, वृद्धि के दशक के रूप में आकार ले रहा है, हमारा निर्यात बढ़ रहा है और एफडीआई अंत:प्रवाह और निवेश में तेज वृद्धि है।’’

गोयल ने कहा कि वैश्विक भावनाएं ‘वाय इंडिया’ (भारत क्यों) से ‘वाय नॉट इंडिया’ (भारत क्यों नहीं) में बदल रही हैं।

एक अन्य कार्यक्रम में गोयल ने राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) के छात्रों और पूर्व छात्रों को बुनकरों और कारीगरों को बाजार से जोड़ने का सुझाव दिया।

उन्होंने कहा कि बुनकरों और कारीगरों की मदद करके आत्मनिर्भरता की भावना को दिशा दी जा सकती है ताकि उन्हें उनका हक मिल सके।

मंत्री ने कहा कि कारीगरों के उत्पादों की डिजाइन, पैकेजिंग और ब्रांडिंग से उन्हें अच्छा मुनाफा मिल सकता है और निफ्ट के छात्र इस दिशा में काम करने पर विचार कर सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब