लाइव न्यूज़ :

भारतीय विमानन उद्योग को 26,000 करोड़ रुपये का घाटा होने का अनुमान: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: August 31, 2021 20:32 IST

Open in App

महामारी के झटके से भारतीय विमानन उद्योग को चालू वित्त वर्ष 2021-22 में 25,000 से 26,000 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हो सकता है। वहीं मौजूदा वित्त वर्ष में उद्योग का ऋण बढकर 1.2 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच सकता है। क्रेडिट रेटिंग एजेंसी इक्रा ने मंगलवार को यह अनुमान लगाया है। इक्रा ने कहा कि इसके अलावा उद्योग को चालू वित्त वर्ष से 2023-24 तक 45,000-47,000 करोड़ रुपये के अतिरिक्त वित्तपोषण की जरूरत होगी। रेटिंग एजेंसी ने कहा कि निकट भविष्य में भारतीय एयरलाइंस का बही-खाता दबाव में रहेगा। उन्हें इस दबाव को कम करने के लिए अपने कर्ज के बोझ को कम करना होगा। एयरलाइंस अपने परिचालन प्रदर्शन में सुधार या इक्विटी निवेश के जरिये ऐसा कर सकती हैं। इक्रा ने भारतीय विमानन उद्योग के लिए नकारात्मक साख परिदृश्य को कायम रखा है। रेटिंग एजेंसी ने कहा कि ज्यादातर एयरलाइंस ने मांग प्रभावित होने तथा जेट ईंधन की कीमतों में वृद्धि की वजह से पैदा हुए नकदी संकट से निपटने के लिए धन जुटाने की योजना बनाई है। इक्रा का मानना है कि 2021-22 के दौरान विमानन उद्योग घरेलू हवाई यात्रियों के मामले में सालाना आधार पर 45 से 50 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि दर्ज करेगा। वहीं अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के मामले में यह वृद्धि 80 से 85 प्रतिशत रहेगी। इक्रा ने कहा कि यह वृद्धि पिछले साल के निचले आधार प्रभाव तथा टीकाकरण की रफ्तार तेज होने तथा अंकुशों में ढील से हासिल होगी। रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘हालांकि, यह वृद्धि 2015-16 और 2012-13 के स्तर से कम रहेगी।’’ इक्रा की उपाध्यक्ष एवं सह-समूह प्रमुख किंजल शाह ने कहा कि कोविड-19 की दूसरी लहर की वजह से यात्रियों की संख्या में सुधार काफी धीमा है। घरेलू यात्रियों का आंकड़ा 2023-24 तक ही महामारी-पूर्व के स्तर पर पहुंच पाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार2022-23 में वाहन कलपुर्जा कंपनियों के आय में हो सकती है बढ़ोतरी, रेटिंग एजेंसी इक्रा का दावा- इतने प्रतिशत वृद्धि की है उम्मीद

कारोबारमकानों की बिक्री जून तिमाही में सालाना आधार पर दो गुना बढ़ी: इक्रा

कारोबारबिजली लागत बचाने के लिए सीमेंट कंपनियां वैकल्पिक स्रोतों में 1,700 करोड़ रुपये निवेश करेंगी: रिपोर्ट

कारोबारभुगतान में देरी, बिजली खरीद समझौतों पर हस्ताक्षर नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख चुनौतियां: इक्रा

कारोबारकोविड प्रतिबंधों में ढील के साथ जुलाई में आर्थिक गतिविधियों में सुधार हुआ मजबूत: इक्रा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?