लाइव न्यूज़ :

भारत, ब्रिटेन के मंत्रियों ने व्यापार करार की प्रगति की समीक्षा की

By भाषा | Updated: November 10, 2020 21:51 IST

Open in App

लंदन, 10 नवंबर केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और राज्यमंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ब्रिटेन के अपने समकक्षों के साथ वर्चुअल बैठक में ब्रेक्जिट के बाद ब्रिटेन के साथ विस्तारित व्यापार भागीदारी की प्रगति की समीक्षा की। यह भागीदारी भविष्य में मुक्त व्यापार करार में बदल सकती है।

ब्रिटेन की अंतरराष्ट्रीय व्यापार मामलों की मंत्री लिज ट्रूस और उप मंत्री रानिल जयवर्द्धने ने इस वर्चुअल बैठक में भाग लिया।

बैठक के दौरान दोनों पक्षों में व्यापार रिश्तों को और ‘गहराई’ देने पर सहमति बनी। इनमें स्कॉच व्हिस्की सहित ब्रिटेन के विभिन्न उत्पाद शामिल हैं। इसके अलावा बैठक में बाजार पहुंच अड़चनों को दूर करने पर भी सहमति बनी जिससे दोनों देशों की कंपनियों के लिए अवसरों का विस्तार किया जा सके।

अंतरराष्ट्रीय व्यापार विभाग के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘नवंबर की मंत्रिस्तरीय बैठक से ब्रिटेन-भारत के दीर्घावधि के संबंधों की मजबूती का पता चलता है। दोनों पक्षों में विस्तारित व्यापार भागीदारी की प्रगति को आगे ले जाने पर सहमति बनी है। यह भागीदारी आगे मुक्त व्यापार समझौते में बदल सकती है।’’

यह जुलाई में हुई भारत-ब्रिटेन संयुक्त आर्थिक एवं व्यापार समिति (जेटको) से आगे की बैठक है। उस समय मंत्रियों में जीव विज्ञान, सूचना संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी), खाद्य एवं पेय, रसायन और सेवाओं को प्राथमिकता देने की सहमति बनी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब