लाइव न्यूज़ :

भारत, यूएई बृहस्पतिवार को शुरू करेंगे व्यापार समझौते पर बातचीत: गोयल

By भाषा | Updated: September 22, 2021 22:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 सितंबर वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को कहा कि भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने औपचारिक रूप से मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर बातचीत शुरू की है। बातचीत को दिसंबर तक निष्कर्ष पर पहुंचाने के लक्ष्य के साथ इसके पहले दौर की बातचीत बृहस्पतिवार को होगी। इस पहल का मकसद दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश को बढ़ाना है।

दोनों देश आंतरिक कानूनी प्रक्रियाओं और मंजूरी के बाद अगले साल मार्च में औपचारिक समझौता यानी व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौता (सीईपीए) पर गौर कर रहे हैं।

गोयल और संयुक्त अरब अमीरात के विदेश व्यापार राज्य मंत्री थानी बिन अहमद अल जेयोदी ने औपचारिक रूप से भारत-संयुक्त अरब अमीरात व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता (सीईपीए) पर वार्ता शुरू की।

संयुक्त बयान के अनुसार, ‘‘... दोनों मंत्रियों ने परस्‍पर लाभकारी आर्थिक समझौते की इच्‍छा व्‍यक्‍त की। दोनों पक्ष दिसंबर 2021 तक वार्ता को निष्कर्ष पर पहुंचाने और आंतरिक कानूनी प्रक्रियाओं और मंजूरी के बाद मार्च 2022 में एक औपचारिक समझौते पर हस्ताक्षर का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ेंगे।’’

अल जेयोदी मौजूदा व्यापार और निवेश रिश्ता आगे बढ़ाने के साथ द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों में सुधार को लेकर बातचीत के लिये उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ यहां आये हुए हैं।

गोयल ने संयुक्त अरब अमीरात के मंत्री के साथ संवाददता सम्मेलन में कहा, ‘‘यह संतोष की बात है कि आज हमने द्विपक्षीय रूप से लाभकारी व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौता पर बातचीत शुरू की... सीईपीए को लेकर पहले दौर की वार्ता बृहस्पतिवार और उसके अगले दिन होगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘दोनों पक्षों ने महत्वकांक्षी समयसीमा तय की है और बातचीत को दिसंबर 2021 तक निष्कर्ष पर पहुंचाने का लक्ष्य है। हम उम्मीद करते हैं कि आंतरिक कानूनी प्रक्रियाएं और जरूरी मंजूरी के बाद 2022 की शुरूआत में औपचारिक समझौते पर हस्ताक्षर होंगे।’’

गोयल ने कहा कि सीईपीए द्विपक्षीय व्यापार और निवेश प्रवाह को बढ़ाएगा तथा कोविड बाद आर्थिक पुनरूद्धार एवं भविष्य की आर्थिक वृद्धि में मददगार होगा।

संयुक्त अरब अमीरात फिलहाल भारत का तीसरा सबसे बड़ा व्यापार भागीदार है। वित्त वर्ष 2019-20 में दोनों देशों के बीच 59 अरब डॉलर का व्यापार हुआ। अमेरिका के बाद यूएई भारत का दूसरा सबसे बड़ा निर्यात गंतव्य है। वर्ष 2019-20 में 29 अरब डॉलर का निर्यात किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब